फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकल प्लीज छोड़ दो: दरिंदे के सामने गिड़गिड़ाती रही मासूम, कहा-हमें नहीं चाहिए आइसक्रीम, चीखने पर किया ये काम

Sat, 20 Aug 2022 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Aug 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
Nine year old girl kidnapped and killed after rape in modinagar ghaziabad
मौके पर एसएसपी - फोटो : सोशल मीडिया
गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अगवा की गई दो बच्चियों में से एक की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस दरिंदगी के जुर्म में पड़ोसी युवक कपिल कश्यप (25) को गिरफ्तार किया है। वह नशे में धुत था। उसकी निशानदेही पर ही शुक्रवार की सुबह पांच बजे नौ साल की बच्ची का शव शाहजहांपुर गांव में गन्ने के खेत से बरामद किया गया। बच्ची और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। कपिल ने बच्चियों को उनके घर के पास से अगवा किया था। वह उन्हें साइकिल पर घुमाने और आइसक्रीम दिलाने के बहाने ले गया। छह साल की बच्ची अपनी ननिहाल में रह रही है। रात दस बजे वह जब छूटकर आई तो बुरी तरह सहमी हुई थी और उसके कपड़े फटे थे। 
Nine year old girl kidnapped and killed after rape in modinagar ghaziabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
इसी से आशंका थी कि नौ साल की बच्ची के साथ अनहोनी हो सकती है। उसने बताया कि उन दोनों को कपिल अंकल ले गए थे। डॉग स्कवाड और ड्रोन कैमरों की मदद से रात भर चले तलाशी अभियान के बाद कपिल को सुबह चार बजे पकड़ा गया।
Nine year old girl kidnapped and killed after rape in modinagar ghaziabad
मौके पर एसएसपी - फोटो : सोशल मीडिया
उसने बताया कि अपहरण के थोड़ी देर बाद ही दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी। उसने जो जगह बताई, शव वहीं पर मिला। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nine year old girl kidnapped and killed after rape in modinagar ghaziabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
ससुर के अंतिम संस्कार से लौटा था आरोपी
शाम को दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या करने का आरोपी कपिल कुछ घंटे पहले ही ससुर के अंतिम संस्कार से लौटा था। उसकी ससुराल मेरठ के जानी के चौबला गांव में है। ससुर के अंतिम संस्कार के बाद पत्नी को ससुराल में छोड़कर उसने खूब शराब पी। उसके बाद अपने घर आकर तोड़फोड़ की। दादी ने विरोध किया तो उसे पीटा और साइकिल लेकर भाग गया।

 
विज्ञापन
Nine year old girl kidnapped and killed after rape in modinagar ghaziabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
अंकल प्लीज छोड़ दो, कहती रही मासूम
मोदीनगर थाना के प्रभारी ने बताया कि कपिल ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि वह दोनों बच्चियों को दुष्कर्म के इरादे से ले गया था। दोनों उसे पहचानती थीं, इसलिए सोच रखा था कि दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर देगा। गांव से निकलते ही बच्चियां कहने लगीं कि अंकल प्लीज, हमें जाने दो, आइसक्रीम नहीं चाहिए। वह उन्हें चुप करने लगा। इसी बीच छह साल की बच्ची भाग गई। उसके बाद नौ साल की बच्ची चीखने लगी तो उसका मुंह बंद किया। वह यही कहती रही, अंकल प्लीज छोड़ दो। कपिल ने पुलिस से कहा कि नशे में होने के कारण उसने उस समय उसकी बातों पर ध्यान ही नहीं दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed