फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादनगर हादसाः बारिश आई और पिता-पुत्र को श्मशान खींच ले गई मौत, 10 माह पहले हुई थी अक्षय की शादी

Mon, 04 Jan 2021 08:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी हरभजन सिंह, अमर उजाला, मुरादनगर
हरभजन सिंह, अमर उजाला, मुरादनगर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Jan 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
muradnagar accident news crematorium roof collapse 24 died due to rain one father son duo reach there marriage was held 10 months ago
मुरादनगर श्मशान घाट में हुआ भयावह हादसा 24 की गई जान - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट के गलियारे के छत के मलबे में दबकर जान गंवाने वाले अधिकतर लोग आपस में रिश्तेदार थे। आयुध निर्माणी स्थित क्यू टाईप कॉलोनी निवासी विनोद कुमार आयुध निर्माणी फैक्टरी में चार्जमैन के पद पर तैनात थे। उनका पुत्र अक्षय कुमार दौराला शुगर मिल में कार्यरत था। आगे जानिए कैसे बारिश एक पिता-पुत्र को श्मशान  घाट ले गई जहां उनकी मौत हो गई.....

muradnagar accident news crematorium roof collapse 24 died due to rain one father son duo reach there marriage was held 10 months ago
मुरादनगर श्मशान घाट में हुआ भयावह हादसा 24 की गई जान - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार की शादी करीब 10 माह पहले शामली निवासी युवती से हुई थी। बताया गया कि दो दिन पहले ही अक्षय ड्यूटी से लौटा था। रविवार को उसे ड्यूटी जाना था, लेकिन सुबह बारिश के कारण वह ड्यूटी नहीं जा सका। विनोद कुमार और जयराम सत्संगी थे। रविवार सवेरे जब विनोद को जयराम की मौत की सूचना मिली तो वह अपने पुत्र अक्षय के साथ बाइक पर अंतिम संस्कार से शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंच गए और दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। 

muradnagar accident news crematorium roof collapse 24 died due to rain one father son duo reach there marriage was held 10 months ago
muradnagar accident - फोटो : अमर उजाला

जयराम संगम विहार कॉलोनी का रहने वाले थे। वह आयुध निर्माणी परिसर में फलों का ठेला लगाते थे। वृद्घ जयराम सैन बीमार चल रहे थे और शनिवार रात को उनकी मौत हो गई। जयराम सैन धार्मिक स्वभाव के थे। नियमित सत्संग करने के चलते उनका लोगों से अधिक जुड़ाव था।

विज्ञापन
विज्ञापन
muradnagar accident news crematorium roof collapse 24 died due to rain one father son duo reach there marriage was held 10 months ago
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा - फोटो : amar ujala

रविवार को जयराम की मौत की खबर जैसे ही लोगों लगी तो रिश्तेदारों के अलावा सत्संगी भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंच गए। हादसे में पिता-पुत्र के साथ मृतक जयराम के कई नजदीकी रिश्तेदार काल के गाल में समां गए। अक्षय और उनके पिता की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची महिलाएं गश खाकर गिर गईं।

विज्ञापन
muradnagar accident news crematorium roof collapse 24 died due to rain one father son duo reach there marriage was held 10 months ago
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा - फोटो : amar ujala

वहीं, इस हादसे में मृतक जयराम के रिश्ते में भांजे नेपाल और पौत्र राजीव व दामाद अरविंद की भी मौत हो गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी मीडियाकर्मी मुकेश सोनी का 20 वर्षीय पुत्र दिग्विजय सोनी की भी हादसे में मौत हो गई। मृतकों में एक कॉलोनी के ओमकार, नीरज उर्फ बंटी, जोगेंद्र, सुनील, ओमप्रकाश आर्य की मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed