फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाहन चोर गैंग: हर सदस्य की अलग-अलग होती थी जिम्मेदारी, इस राज्य में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचीं, सच जानकर पुलिस भी हैरान

Sun, 05 Sep 2021 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Sep 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Vehicle thief gang busted Each member had a different responsibility More than a hundred vehicles sold in Jammu and Kashmir
वाहन चोर गैंग का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली-एनसीआर से 500 से ज्यादा कारें चोरी कर चुका है। गैंग उसी मॉडल की कार चुराता था, जिसकी कबाड़ियों द्वारा डिमांड की जाती थी। पुलिस ने गैंग से सदस्यों से दस कार, 30 गाड़ियों के ईसीएम, तीन कटे इंजन बरामद किए गए हैं। गाजियाबाद की मसूरी पुलिस व एसओजी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जबकि सरगना समेत सात आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि एक्सीडेंटल व पुरानी गाड़ियों के दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए चोरी की गई गाड़ियों के नंबर बदलकर उन्हें 4 से 5 लाख रुपये में बेच देते थे। आपको बता दें कि पुलिस ने बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव गेसूपुर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ पिंटू और दिल्ली के थाना नंदनगरी इलाके के सुंदर नगरी निवासी अजीम को गिरफ्तार किया है।
Ghaziabad Vehicle thief gang busted Each member had a different responsibility More than a hundred vehicles sold in Jammu and Kashmir
वाहन चोर गैंग का खुलासा, बरामद कारें - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप वर्तमान में सिहानी गेट के नेहरू नगर में रहता है। इनके अलावा ट्रोनिका सिटी के मीरपुर निवासी वसीम, सुंदर नगरी दिल्ली निवासी याकूब व फेमू, सोतीगंज मेरठ निवासी इमरान, लोनी निवासी नूर मोहम्मद, थाना खरखौदा सोनीपत के गांव रोहणा निवासी संजय दहिया और अशोक विहार लोनी निवासी जाहिद अभी फरार हैं।
Ghaziabad Vehicle thief gang busted Each member had a different responsibility More than a hundred vehicles sold in Jammu and Kashmir
वाहन चोर गैंग का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
हर आरोपी पर अलग-अलग है जिम्मेदारी
वसीम : गिरोह का सरगना है। यह गाड़ियों के नंबरों में टेंपरिंग (बदलाव) में माहिर है।
प्रदीप और अजीम : प्रदीप इंदिरापुरम और अजीम नंद नगरी दिल्ली में वर्कशॉप चलाते हैं। दोनों अपनी वर्कशॉप में गाड़ियों का हुलिया व इंजिन-चेसिस नंबर बदलते हैं।
याकूब और फेमू : दोनों कबाड़ी हैं। पुरानी व एक्सीडेंटल गाड़ियां खरीदते हैं।
इमरान : गाड़ियों के इंजन पर लगने वाली स्टील की प्लेट बनाने में माहिर है।
नूर मोहम्मद व संजय : दोनों गाड़ियां चुराने का काम करते हैं।
जाहिद : चोरी की गाड़ियों के दस्तावेज तैयार कराकर आरटीओ ऑफिस में खरीदार के नाम ट्रांसफर कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Vehicle thief gang busted Each member had a different responsibility More than a hundred vehicles sold in Jammu and Kashmir
चोरों के पास से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में बेच चुके सौ से अधिक गाड़ियां
एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरोह सदस्यों के तार जम्मू-कश्मीर तक जुड़े हैं। गैंग ने सौ से अधिक कारें तो अकेले जम्मू-कश्मीर में बेचने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
Ghaziabad Vehicle thief gang busted Each member had a different responsibility More than a hundred vehicles sold in Jammu and Kashmir
चोरों के पास से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
गिरोह पार्किंग व अन्य स्थानों पर रेकी करते हैं और लग्जरी गाड़ियों का रिकॉर्ड तैयार करते हैं। कबाड़ी द्वारा जिस मॉडल व कंपनी की गाड़ी की मांग की जाती है, उसे चोरी कर उपलब्ध करा देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed