फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस याद साथ है: एमबीए की पढ़ाई करने कनाडा गया था कार्तिक, लुटेरों ने छीन ली सांसें, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 09 Apr 2022 11:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 Apr 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad student killed in canada at Toronto metro station read what family says
कार्तिक वासुदेव (फाइल फोटो) और गाजियाबाद में परिजन - फोटो : अमर उजाला

कनाडा के टोरंटो में ग्लोबल मार्केटिंग (एमबीए) की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव (21) की बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। कार्तिक का परिवार राजेंद्र नगर सेक्टर 5 के केशव कुंज में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।



पिता हितेश वासुदेव एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि बेटा कार्तिक 4 जनवरी को कनाडा के टोरंटो में सैनिका विश्वविद्यालय से ग्लोबल मार्केटिंग की पढ़ाई करने गया था। वह एक रेस्त्रां में पार्ट टाइम नौकरी भी कर रहा था।

Ghaziabad student killed in canada at Toronto metro station read what family says
कार्तिक वासुदेव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वह सीधा फ्लैट पर पहुंचता, फिर दोपहर बाद नौकरी करने रेस्त्रां जाता था। बृहस्पतिवार को जब वह काम करके सब-वे के जरिये मेट्रो स्टेशन पहुंचा तो वहां अचानक एक बदमाश ने कार्तिक पर गोली चला दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

Ghaziabad student killed in canada at Toronto metro station read what family says
कार्तिक के पिता - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि लूटपाट के चलते गोली मारी गई। कार्तिक के दोस्त ने परिवार को बताया कि हत्या करने के दौरान नीग्रो (काला आदमी) हथियार के साथ नजर आया था। परिवार में अब छोटा भाई पार्थ वासुदेव (14) और मां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad student killed in canada at Toronto metro station read what family says
कार्तिक की बचपन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय दूतावास की मदद से तीन दिन में आएगा शव 
पिता हितेश ने बताया कि  घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कनाडा पुलिस से संपर्क किया था। वहां पुलिस ने उन्हें कार्तिक के मौत होने की पुष्टि की। अब उन्होंने भारतीय दूतावास की मदद से कार्तिक के शव को घर लाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Ghaziabad student killed in canada at Toronto metro station read what family says
कार्तिक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विदेश मंत्रालय से भी परिवार को मदद करने का भरोसा दिया गया है। तीन दिन बाद छात्र का शव साहिबाबाद स्थित घर पहुंचेगा। उधर, एएसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि परिवार के सम्पर्क करने पर उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed