{"_id":"6316dd459697ff5a2128b572","slug":"cafe-operator-killed-his-wife-with-bat-marriage-took-place-nine-months-ago-gaurav-doubt-his-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Murder: नौ माह पहले हुई थी गौरव और टीना की शादी...अफेयर के शक में बेरहम बना पति, शव का ऐसा हाल देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: नौ माह पहले हुई थी गौरव और टीना की शादी...अफेयर के शक में बेरहम बना पति, शव का ऐसा हाल देख कांप गए लोग
Tue, 06 Sep 2022 11:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले से रोंगटे खड़े करनी वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता की पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने प्रेम संबंध के शक में पत्नी को मौत के घाट उतारा। जानकारी के अनुसार मसूरी थाना इलाके के मिसलगढ़ी में सोमवार सुबह करीब चार बजे टीना (24) की हत्या हुई। आरोप कैफे चलाने वाले पति गौरव (26) पर लगा। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म भी कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस बताया कि उसे टीना के किसी से प्रेम संबंध होने का शक था। वह उसके साथ शराब पीकर आने पर झगड़ा भी करती थी। इसलिए, गुस्से में आकर उसकी हत्या की। आरोपी ने बताया कि पहले बेसबॉल के बल्ले से उसका सिर फोड़ा और फिर चुनरी से गला दबा दिया। उसके मरने के बाद वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि सुबह सात बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि गोविंदपुरम के पार्क में गौरव नाम का शख्स बेहोश पड़ा है, उसके कपड़े खून से लथपथ हैं।
टीना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सूचना देने वाला युवक गौरव का परिचित था। वह उसे इस हालत में देख पहले उसके घर ही गया था। उसने गौरव के परिवारवालों को बताया कि वह पार्क में बेहोश पड़ा है। यह सुनते ही परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर भाग गए।
पति गौरव के साथ टीना
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि टीना से उसकी शादी नौ महीने पहले दिसंबर 2021 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति गौरव के साथ टीना
- फोटो : अमर उजाला
उसे महसूस होता था कि टीना उसे प्यार नहीं करती, जबकि उसके छोटे भाई का बहुत ख्याल रखती है। इसीलिए उसे शक था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि, इसका कोई साक्ष्य उसे नहीं मिला।
विज्ञापन
पति गौरव के साथ टीना
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी को जगाया और मौत की नींद सुला दिया
एनएच-9 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कृष्णम नाम से कैफे चलाने वाले गौरव ने पुलिस को बताया कि वह टीना से अलग होना चाहता था। इसके लिए दो दिन पहले घर से भागकर जयपुर चला गया था। परिवार के लोग वहीं पहुंच गए और रविवार को वहां से ले आए। वह रात को ही पहुंचा था।
एनएच-9 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कृष्णम नाम से कैफे चलाने वाले गौरव ने पुलिस को बताया कि वह टीना से अलग होना चाहता था। इसके लिए दो दिन पहले घर से भागकर जयपुर चला गया था। परिवार के लोग वहीं पहुंच गए और रविवार को वहां से ले आए। वह रात को ही पहुंचा था।