{"_id":"61fe22c6ee91150ba061fe0a","slug":"attack-on-asaduddin-owaisi-attacker-was-chasing-him-for-15-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asaduddin Owaisi Attack: इस वजह से मेरठ में नहीं कर पाए ओवैसी पर हमला, पूछताछ में आरोपियों ने किए कई सनसनीखेज खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asaduddin Owaisi Attack: इस वजह से मेरठ में नहीं कर पाए ओवैसी पर हमला, पूछताछ में आरोपियों ने किए कई सनसनीखेज खुलासे
Sat, 05 Feb 2022 12:39 PM IST
शाहरुख खान
नितिन दीक्षित, अमर उजाला, हापुड़
नितिन दीक्षित, अमर उजाला, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
Attack on Asaduddin Owaisi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग के आरोपी सचिन और शुभम से पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात आठ घंटे से अधिक पूछताछ की। इसमें उन्होंने बताया कि हमले में उन दोनों के अलावा कोई और शामिल नहीं है। न ही इसका कोई मास्टरमाइंड है। असदुद्दीन और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के नफरत भरे भाषणों से आहत होकर उन दोनों ने ही यह साजिश रची थी। काफी समय से हमले की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। मौका मिलते ही हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की ताकि यह पता चल सके कि दोनों झूठ तो नही बोल रहे। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए। इनके मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन भी निकलवाई गई। पुलिस की एक टीम सचिन के घर और एक शुभम के घर भेजी गई।
Attack on Asaduddin Owaisi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को ओवैसी मेरठ में लिसाड़ीगेट और किठौर में गए थे। किठौर में जनसंपर्क करने के बाद वह दिल्ली लौट रहे थे। हापुड़ में छिजारसी टोल प्लाजा पर सचिन और शुभम ने कार के निचले हिस्से पर गोलियां चलाई गईं थीं। हालांकि इसमें ओवैसी बच गए।
Attack on Asaduddin Owaisi
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने पूछताछ में बताया है कि वह मेरठ में भी हमला करने के लिए गए थे। भीड़भाड़ के चलते मेरठ में हमला नहीं किया जा सका। बाद में हापुड़ में टोल प्लाजा पर हमला किया। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Attack on Asaduddin Owaisi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि पहले तो दोनों ने सवालों के गोलमोल जबाब दिए। बाद में सही जानकारी दी। सबसे अहम सवाल यह था कि हमले के पीछे कोई और तो नहीं है। साथ ही यह भी मालूम करना था कि हमले की वजह क्या है पूछताछ में सवाल और जवाब कुछ इस तरह से रहे।
विज्ञापन
गोली चलाता हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सवाल - तुम दोनों एक दूसरे को कैसे जानते हो? तुम्हारी दोस्ती कब और कैसे हुई?
जवाब- हमारी दोस्ती 2018 में हुई। इसका माध्यम निखिल गुर्जर (सचिन का दोस्त) और निशांत शर्मा (शुभम का दोस्त) बने। निखिल और निशांत पहले से दोस्त थे। उन दोनों ने हमारी मुलाकात गाजियाबाद में कराई।
जवाब- हमारी दोस्ती 2018 में हुई। इसका माध्यम निखिल गुर्जर (सचिन का दोस्त) और निशांत शर्मा (शुभम का दोस्त) बने। निखिल और निशांत पहले से दोस्त थे। उन दोनों ने हमारी मुलाकात गाजियाबाद में कराई।