इंदिरापुरम में हुई पांच मौतों के मामले में आरोपी साढ़ू राकेश को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि गुलशन की पत्नी परमीना ने अपने मायके से सभी रिश्ते खत्म कर लिए थे। वह पांच सालों से अपने मायके नहीं जा रही थी। जानिए ऐसी क्या वजह है कि परमीना अपने एक भाई की मौत पर भी ससुराल नहीं गई....
2 of 6
घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परमीना के भाई ने पुलिस के सामने किया खुलासा
कपड़ा कारोबारी गुलशन और साढू राकेश में विवाद होने के बाद पत्नी परमीना के मायके वालों से भी रिश्ते खत्म हो गए थे। थाने पर पहुंचे मृतका परमीना के भाई ने इस बात की जानकारी दी। उनका कहना था कि दोनों ही उनकी बहनें थीं। वह किसी भी तरफ बोलते तो वह गलत ही साबित होते। इसके चलते करीब पांच वर्षों से बहन परमीना घर तक नहीं आती-जाती थीं।
3 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से हिमाचल प्रदेश निवासी परमीना का मायका दिल्ली के कृष्णा नगर में है। उनके भाई संदीप राणा ने बताया कि राकेश और गुलशन के बीच रुपये को लेकर विवाद के बाद परमीना ने उनके परिवार से रिश्ता खत्म कर लिया था।
4 of 6
परमीना और संजना(बाएं से दाएं)
- फोटो : योगेंद्र सागर
2015 में उनके ताऊ प्यारेलाल की मौत में परमीना घर गई थीं। उसके बाद नवंबर 2017 में भाई राकेश की मौत हुई तो बहन परमीना नहीं आई। उन्होंने बताया कि राकेश के भाई किशन से ही उनकी दूसरी बहन लिपिका की शादी हुई है। राकेश और गुलशन के विवाद के कारण उन लोगों से भी उनका रिश्ता खत्म सा ही हो गया है।
5 of 6
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
गुलशन के भाई भी दिल्ली में कपड़ा कारोबारी
गुलशन के भाई विपिन और देवेंद्र भी लाल क्वार्टर दिल्ली में कपड़े का बड़ा कारोबार है। वह सभी अलग-अलग ही अपना कपड़े का कारोबार कर रहे थे। भाई की मौत की जानकारी होने के बाद सभी लोग मॉर्चरी पर पहुंचे थे।