फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी की अश्लील फोटो ले थाने पहुंचा वो शख्स जिसने राहुल गांधी को भेजे थे 100 रुपये

Mon, 10 Apr 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad man who sends 100 rupees to rahul gandhi complaints about cm yogi obscene viral photo
yogi adityanath - फोटो : PTI

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी का फटा कुर्ता काफी चर्चाओं में रहा था। इसके साथ ही उन्हें कुर्ता सिलाने के ल‌िए सौ रुपए की डीडी भेजने वाला गाज‌ियाबाद का चार्टर्ड अकाउंटेंट ने भी बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। अब यूपी में योगी सरकार आने के बाद वह एक बार फिर खबरों में है। इस बार वह सीएम योगी आदित्यनाथ की अश्लील फोटो लेकर थाने पहुंचा है। क्या है पूरी खबर जाने के लिए पढ़ें आगे की स्लाइड्स...

ghaziabad man who sends 100 rupees to rahul gandhi complaints about cm yogi obscene viral photo
योगी आदित्यनाथ

एक बार फिर गाजियाबाद में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया गया है। इस फोटो को फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसपी का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ghaziabad man who sends 100 rupees to rahul gandhi complaints about cm yogi obscene viral photo
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली और तहसील दिवस के मौके पर शिकायत करने पहुंचे मुकेश मित्तल ने बताया कि बुधवार को साढ़े आठ बजे अर्जुन नाम के एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो शेयर की है। आरोपी ने इस फोटो में एक महिला के साथ सीएम की फोटो एडिट कर उसे अश्लील बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad man who sends 100 rupees to rahul gandhi complaints about cm yogi obscene viral photo
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Social Media

मुकेश ने बताया कि जब उन्होंने नौ बजे फेसबुक अकाउंट चेक किया तो इस फोटो को देखा। इसके बाद तहसील दिवस में बैठे एसएसपी दीपक कुमार और डीएम निधि केसरवानी से मामले की शिकायत की। मुकेश ने बताया कि इस मामले में उन्होंने फेसबुक से भी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मुकेश को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नगर कोतवाली में तहरीर देने की बात कही। इसके बाद मुकेश ने नगर कोतवाली में अर्जुन नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन
ghaziabad man who sends 100 rupees to rahul gandhi complaints about cm yogi obscene viral photo
सीएम योगी आदित्यनाथ

एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए सीओ क्राइम मनीष मिश्र की टीम को लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी लोनी में भी सपा के एक पार्षद ने सीएम की फोटो एडिट कर उसे फेसबुक पर शेयर किया था। मामले में शिकायत के बाद लोनी पुलिस ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed