फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियर ने की पत्नी और 3 बच्चों की हत्या, परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो डालकर बताई ये बात

Mon, 22 Apr 2019 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Apr 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad engineer killed wife and 3 kids informed on family whats app group and say this in video
इंजीनियर ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के साहिबाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में एक इंजीनियर ने पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इंजीनियर रात करीब तीन बजे एक बैग लेकर घर से भाग गया। रविवार शाम पति ने फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो डाली जिसमें उसने एक बड़ी बात कही, जिसे सुनकर ग्रुप का हर शख्स स्तब्ध रह गया...

Ghaziabad engineer killed wife and 3 kids informed on family whats app group and say this in video
हादसे के बाद इमारत के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है। सुमित ने जो वीडियो ग्रुप पर भेजा था उसमें कहा कि वह भी आत्महत्या करने जा रहा है। परिवार के लोग तत्काल इंदिरापुरम स्थित घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेट तोड़कर शवों को बाहर निकाला। पुलिस आरोपी पति को तलाश रही है।

Ghaziabad engineer killed wife and 3 kids informed on family whats app group and say this in video
इंजीनियर का घर - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानखंड चार के एसएस-175 बी में सुमित कुमार पत्नी अंशूबाला (32) और बच्चों प्रथिमेष (5), आकृति (4) और आरव (4) के साथ रहते थे। बेटी आकृति और बेटा आरव दोनों जुड़वां थे। प्रतिनेश रिवेरा पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। अंशूबाला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। सुमित बंगलूरू स्थित अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर था। जनवरी में उसकी नौकरी छूट गई थी, इस कारण परिवार में कलह रहता था। शनिवार रात उन्होंने पत्नी और तीनों बच्चों की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad engineer killed wife and 3 kids informed on family whats app group and say this in video
पत्नी जिसकी की गई हत्या - फोटो : अमर उजाला
वह रात करीब तीन बजे बैग लेकर चला गया। उन्होंने रविवार शाम परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो डाला और उसमें कहा कि मैं भी आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसके बाद उनके परिवार के लोगों ने बहू पक्ष के लोगों को जानकारी दी और सुमित के घर पहुंचे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का गेट तोड़ा और अंदर गए तो देखा कि ड्राइंग रूम में खून से लथपथ प्रथिमेष का शव पड़ा था।
विज्ञापन
Ghaziabad engineer killed wife and 3 kids informed on family whats app group and say this in video
तीनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला

अंशूबाला का शव बेडरूम में जमीन पर पड़ा था। दोनों जुड़वा बच्चों के शव बेड पर थे। फर्श व बेड पर खून के निशान थे। तीनों बच्चों और पत्नी के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। हत्या में प्रयुक्त बड़ा चाकू भी मिला है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि परिवार मूलरूप से जमशेदपुर का था। प्रथम दृष्टया यह आर्थिक तंगी में उठाया गया कदम लग रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए वीडियो की जांच की जा रही है। इंजीनियर गायब है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed