फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरव चंदेल हत्याकांड: हत्यारों ने मसूरी ही क्यों चुना, एक किलोमीटर के दायरे में दो कार...

Wed, 22 Jan 2020 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Jan 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
gaurav chandel murder case Why did killers choose Mussoorie of Ghaziabad
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में रीजनल मैनेजर की हत्या कर उनकी कार लूटने वाले बदमाशों ने आठ दिन बाद गाजियाबाद में कविनगर क्षेत्र से टियागो कार लूटी। दोनों ही कारों को बदमाश तीन घंटे के अंतराल में खड़ी करके फरार हो गए थे। बड़ा सवाल यह है कि दो जिलों में वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों ने दोनों कार खड़ी करने को आखिर मसूरी थानाक्षेत्र ही क्यों चुना। 
gaurav chandel murder case Why did killers choose Mussoorie of Ghaziabad
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
बहरहाल दोनों जिलों की पुलिस व एसटीएफ के पास इसका कोई जवाब नहीं है। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस फिलहाल पूरी तरह खाली हाथ है।
गत 6 जनवरी को नोएडा में एक कंपनी के रीजनल मैनेजर गौरव चंदेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बहुचर्चित मामला होने के कारण घटना के खुलासे के लिए नोएडा पुलिस के अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया था। 
gaurav chandel murder case Why did killers choose Mussoorie of Ghaziabad
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हाथ-पांव पीट ही रही थी कि गौरव चंदेल के हत्यारे गत 14 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे गौरव की सेल्टोस कार को मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस पड़ताल में जुटी ही थी कि पता चला कि सेल्टोस कार खड़ी करने से पहले बदमाशों ने कविनगर थानाक्षेत्र से चिराग अग्रवाल की टियागो कार लूटी थी। उक्त कार को भी बदमाश 14 जनवरी को ही रात करीब 1.25 बजे मसूरी थानाक्षेत्र के मिसलगढ़ी में छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
gaurav chandel murder case Why did killers choose Mussoorie of Ghaziabad
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
उक्त दोनों घटना में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सके हैं। बदमाश आए और दोनों कारों को एक किलोमीटर की दूरी में खड़ी करके फरार हो गए और नोएडा पुलिस, गाजियाबाद पुलिस व एसटीएफ को भनक तक नहीं लग सकी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि नोएडा में घटनास्थल, कविनगर क्षेत्र में कार लूट का क्षेत्र, आकाश नगर और मिसलगढ़ी में मोबाइल डंप उठाकर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की तलाश की जा रही है। लेकिन, अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। 
विज्ञापन
gaurav chandel murder case Why did killers choose Mussoorie of Ghaziabad
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बदमाशों ने दोनों कार छोड़ने के लिए मसूरी ही क्यों चुना, पुलिस इसकी पड़ताल भी कर रही है। मसूरी क्षेत्र में कारें खड़ी करने के चलते ही पुलिस ने मिर्ची गैंग द्वारा वारदात करने की आशंका जताई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed