{"_id":"66e63c622ebad09cdd012439","slug":"gang-war-in-delhi-nadir-murdered-for-not-paying-extortion-money-rohit-godara-lawrence-bishnoi-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nadir Shah Murder: नादिर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, लॉरेंस ने इसलिए लिखी अफगानी मूल के शाह की मौत की स्क्रिप्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nadir Shah Murder: नादिर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, लॉरेंस ने इसलिए लिखी अफगानी मूल के शाह की मौत की स्क्रिप्ट
Sun, 15 Sep 2024 08:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:32 AM IST
विज्ञापन
Nadir Shah Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के पॉश एरिया ग्रेटर कैलाश-1 में जिम के बाहर होटल-जिम मालिक व फाइनेंसर नादिर शाह की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितलेश तिवारी, विशाल वर्मा, आकाश यादव, नवीन बालियान और साजिद के रूप में हुई है।
Nadir Shah Murder
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में बैठे रणदीप और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर हाशिम बाबा को नादिर की हत्या में शामिल किया गया। रणदीप और हाशिम बाबा के शूटरों ने बृहस्पतिवार को वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नितलेश तिवारी, विशाल वर्मा और आकाश यादव आजमगढ़ के रहने वाले हैं।
तीनों रणदीप के शूटर हैं, चौथा आरोपी नवीन सोनीपत का रहने वाला है। साजिद दिल्ली का लोकल है। हालांकि गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। स्पेशल सेल की टीमें उसकी तलाश कर रही है।
तीनों रणदीप के शूटर हैं, चौथा आरोपी नवीन सोनीपत का रहने वाला है। साजिद दिल्ली का लोकल है। हालांकि गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। स्पेशल सेल की टीमें उसकी तलाश कर रही है।
Nadir Shah Murder
- फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस को रिमांड पर लेकर किया गया था टॉर्चर
सूत्रों के मुताबिक नादिर की पहुंच की वजह से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लेकर टॉर्चर किया। इसके बाद लॉरेंस ने पुलिस के सामने ही कह दिया कि अब वह कुणाल से पांच नहीं, दस करोड़ रुपये वसूलेगा। यह होने के बाद लॉरेंस का मैसेज कनाडा-यूएस में बैठे उसके भाई अनमोल बिश्नोई के पास पहुंचा।
इसके बाद रोहित गोदारा ने हत्या से पूर्व एक ऑडियो जारी कर दस करोड़ की डिमांड की, नहीं तो अंजाम के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। वारदात को अंजाम देने के लिए अनमोल और रोहित ने अमेरिका में मौजूद रणदीप को संदेश भेजा। वहां से मंडोली जेल में बंद हाशिम बाबा को भी मैसेज मिला।
हाशिम के जरिये समीर बाबा को आगे संदेश दिया गया। इसके बाद रणदीप ने हथियारों और शूटर का इंतजाम किया। हाशिम ने भी दिल्ली से अपने शूटर को तैयार रहने के लिए कहा। बृहस्पतिवार रात को मौका मिलते ही रणदीप और हाशिम बाबा के शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पांच को गिरफ्तार कर चुकी है और मेन शूटर की तलाश कर रही है।

नादिर की दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टरों से थी रंजिश
विदेश से नादिर की हत्या का मैसेज मिलते ही हाशिम बाबा एकदम तैयार हो गया। दरअसल नादिर की दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टर रवि गंगवाल और रोहित चौधरी से रंजिश थी। समीर बाबा को भी एक बार नादिर शाह ने धमकाया था।
हाशिम ने समीर को कहा तो वह फौरन नादिर की हत्या के लिए तैयार हो गया। इसके अलावा नादिर लॉरेंस व बाकी गैंगस्टरों के काम में अड़चन भी पैदा कर रहा था। नादिर की हत्या कर एक सबक भी देना था इसलिए उसको रास्ते से हटाना बेहद जरूरी हो गया था।

रोहित गोदारा ने फेसबुक पर ली हत्या की जिम्मेदारी
नादिर की हत्या के बाद नए बनाए गए एक फेसबुक अकाउंट से रोहित गोदारा ने नादिर शाह की हत्या की जिम्मेदारी ली। टेक्निकल सर्विलांस से उसकी पड़ताल हुई तो पता चला कि वह पोस्ट विदेश में बैठे रोहित ने ही अपडेट की थी।
सूत्रों का कहना है कि पोस्ट में भले ही जिम्मेदारी रोहित गोदारा ले रहा हो, लेकिन नादिर शाह को मारने का काम हाशिम बाबा और रणदीप ने किया है। रणदीप मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और अभी अमेरिका से गैंग चला रहा है।