{"_id":"5ebfe17e8ebc3e9062521298","slug":"four-shramik-special-train-depart-from-greater-noida-dadri-dankaur-nearly-5000-labours-went-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"52 दिन बाद उम्मीदों की ट्रेन में सवार हुए लगभग 5000 श्रमिक, लौटे बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 दिन बाद उम्मीदों की ट्रेन में सवार हुए लगभग 5000 श्रमिक, लौटे बिहार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 16 May 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन से ले जाए गए मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपनों के शहर में उम्मीदें लेकर आए कामगार, उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे लगभग पांच हजार लोग शानिवार को बिहार वापस लौट गए। सरकार और प्रशासन के प्रयास से दादरी और दनकौर से शनिवार को बिहार के औरंगाबाद, सासाराम (रोहतास), बख्सर और सिवार के लिए चार विशेष ट्रेन रवाना हुईं। देखें तस्वीरें...
52 दिन बाद उम्मीदों की ट्रेन में सवार हुए लगभग 5000 श्रमिक, लौटे बिहार
2 of 9
दादरी और दनकौर से रेलवे स्टेशन ले जाए गए मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक ट्रेन में लगभग 1500 यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई थी। लेकिन यात्री समय पर नहीं पहुंचे, इसके चलते सभी ट्रेनों को देरी से रवाना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस आयुक्त आलोक सिंह समेत पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी यात्रियों को भोजन पानी आदि का बंदोबस्त कराया गया।
52 दिन बाद उम्मीदों की ट्रेन में सवार हुए लगभग 5000 श्रमिक, लौटे बिहार
3 of 9
दादरी और दनकौर से रेलवे स्टेशन ले जाए गए मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
अफसरों के कड़े प्रयास के बावजूद यात्रियों के इंतजार करने और कतार में लगने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन भी देखा गया। लेकिन यात्रियों ने सरकार और प्रशासन के स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर सराहना की। दनकौर से सिवान के लिए रवाना होने वाली चौथी ट्रेन में काफी अधिक यात्री पहुंचे हैं और पुलिस-प्रशासन व्यवस्था बनाने के प्रयास में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
52 दिन बाद उम्मीदों की ट्रेन में सवार हुए लगभग 5000 श्रमिक, लौटे बिहार
4 of 9
दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन से ले जाए गए मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
सरकार और रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दादरी से सुबह 11 बजे औरंगाबाद, दनकौर से दोपहर 12 बजे बख्सर और दादरी से दोपहर तीन बजे सासाराम और दनकौर से शाम चार बजे सिवान के लिए बिहार के प्रवासी मजूदरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की थीं।
विज्ञापन
52 दिन बाद उम्मीदों की ट्रेन में सवार हुए लगभग 5000 श्रमिक, लौटे बिहार
5 of 9
दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन से ले जाए गए मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
इन ट्रेनों में घर जाने वाले प्रवासियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना था और प्रशासन की ओर से भेजे जाने वाले मैसेज को रेल का टिकट माना गया था। यात्रियों को निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचना था। इस व्यवस्था के बाद शनिवार को दिन निकलते ही बिहार के प्रवासी मजदूर अपने परिवार की महिला और बच्चों को लेकर दादरी व दनकौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।