फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमसीडी चुनाव परिणाम आते ही गिर सकती है केजरीवाल सरकार, ये हैं 5 कारण

Tue, 25 Apr 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Apr 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
five reasons why kejriwal government in delhi can fall after mcd election

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे के आंदोलन और नेताओं से मिली चुनौती के बाद केजरीवाल ने तय किया कि वो राजनीति करेंगे और दिखा देंगे कि जब आम आदमी राजनीति करने उतरता है तो बाकी लोगों का क्या अंजाम होता है। 2015 में दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी ने सीटों का ऐसा आंकड़ा छुआ कि इतिहास ही बना दिया। 70 में से 67 सीटें जीत कर उन्होंने बड़े-बड़े राजनीतिकों और विश्लेषकों को सकते में डाल दिया। लेकिन दो साल के भीतर ही पार्टी का ग्राफ तेजी से गिरने लगा। हाल ही में हुए पंजाब, गोवा विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार और दिल्ली में राजौरी गार्डन उप-चुनाव में आप उम्मीदवार की जमानत जब्त होने के बाद रविवार को हो रहे नगर निगम चुनाव ने पार्टी के अस्तित्व के लिए ही खतरा पैदा हो गया है। सूत्रों की मानें तो तीनों नगर निगमों का चुनावी नतीजा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित हो सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो कारण जो केजरीवाल सरकार के लिए बन रहे हैं खतरा...

five reasons why kejriwal government in delhi can fall after mcd election
अरविंद केजरीवाल

सत्ता में आने के बाद केजरीवाल सरकार ने अपने 21 विधायकों को संसदीय सचिव के पद पर नियुक्त किया जिसे चुनाव आयोग में चुनौती दी गई। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केजरीवाल सरकार से इस पर जवाब मांगा है जिस पर आयोग का फैसला आना बाकी है। माना जा रहा है कि निगम चुनाव के बाद किसी भी वक्त आयोग अपना फैसला सुना सकता है।

five reasons why kejriwal government in delhi can fall after mcd election

इसके साथ ही साथ राजौरी गार्डन उप-चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी अपना एक विधायक पहले ही गवां चुकी है। साथ ही आम आदमी पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी के चलते आठ से ज्यादा विधायक असंतुष्ट हैं जो नगर निगम परिणाम आने के बाद पार्टी से अलगाव कर सकते हैं। यानि 21 विधायकों की सदस्यता रद्द होने और आठ विधायकों के बगावत के बाद आप विधायकों की संख्या में 29 की कमी हो सकती है जो फिलहाल 66 से घट कर 37 हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
five reasons why kejriwal government in delhi can fall after mcd election

बीजेपी की लगातार जीत की श्रृंखला में अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे भी उनके पक्ष में आते हैं (दिल्ली के तीनों नगर ‌निगम पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है) तो विरोधियों के लिए आप विधायकों को अपनी ओर खिंचना ज्यादा आसान हो जाएगा। साथ ही बीजेपी का राजनीतिक भविष्य भी आप विधायकों को आकर्षित कर सकता है। ऐसे में नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली की आप सरकार को अल्पमत में लाना ज्यादा आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
five reasons why kejriwal government in delhi can fall after mcd election
योगेंद्र यादव - फोटो : SELF

इसके अलावा योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के राजनीति में आने के बाद इस बात की संभावना बढ़ी है कि आप में कुछ असंतुष्‍ट विधायक और नेता ऐसे भी हैं जो किसी भी समय योगेंद्र यादव की स्वराज इंडिया पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed