राजधानी में तीन अलग-अलग जगहों पर आग लगने से पिता-पुत्र समेत पांच लोगाें की मौत हो गई। सुलतानपुरी इलाके के कृष्ण विहार में तीन मंजिला मकान में आग से एक गर्भवती समेत दो की मौत हो गई, जबकि आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।
दिल्ली में आग का तांडव, 5 की मौत के बाद पहुंचे केजरीवाल, सिसोदिया व मनोज तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में शादी होने की वजह से सभी सदस्य बारात में गए हुए थे। उधर, रसोई गैस रिसाव के चलते अमर कॉलोनी इलाके के श्रीनिवासपुरी स्थित एक झुग्गी में शनिवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में झुग्गी में रहने वाले पिता-पुत्र की मौत हो गई।
इधर, मालवीय नगर इलाके में शनिवार देर रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई। दमकल की 25 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रविवार सुबह आग पर काबू पाया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह झुलस गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बता रही है।
सूरजपुर झुग्गी पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने खाना खाया
भाजपा का झुग्गी अभियान अभी थमा नहीं है। एमसीडी चुनाव से पहले भाजपा नेता झुग्गी की सुध ले रहे थे तो अब चुनाव जीतने के बाद भी इस अभियान में जुटे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के समीप सूरजपुर झुग्गी बस्ती के एक परिवार के साथ भोजन किया और दोपहर बाद मालवीय नगर के बेगमपुर गांव की वाल्मीकि कैंप बस्ती के लोगों से मिले, जिनकी झुग्गियां शनिवार देर रात लगी आग में नष्ट हो गईं।
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने झुग्गीवासियों के लिए सामूहिक रसोई से भोजन के अलावा कपड़ों की व्यवस्था की। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को करीब 11 बजे समयपुर बादली स्थित सूरजपुर झुग्गी बस्ती पहुंचे और वहां रहने वाले राजन, संजना के परिवार के साथ भोजन किया। इसके बाद तिवारी इस बस्ती के लोगों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। तिवारी के साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पार्षद डॉ. प्रीति अग्रवाल भी उपस्थित थे। दोपहर बाद तिवारी करीब 3:30 बजे मालवीय नगर के बेगमपुर गांव पहुंचे जहां की एक झुग्गी बस्ती में शनिवार देर रात आग लगी थी।