फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जो मन्नत से मिला उसी का घोंटा गला, दंग रह गए लोग जब कारण पता चला

Sun, 24 Feb 2019 02:37 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: shubham Updated Sun, 24 Feb 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
father killed six year old child In delhi
शादी के कई साल बाद भी औलाद नहीं होने पर धर्मस्थलों पर जाकर जिसके लिए मन्नत मांगी थी, उसी मासूम बेटे को गला घोंट कर मार दिया। घटना विजय विहार इलाके में शुक्रवार रात की है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता ने 6 साल के इकलौते बेटे की हत्या करने के बाद मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। 
father killed six year old child In delhi
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि दो साल पहले कैंसर से पत्नी की मौत और तीन महीने से बेरोजगार होने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार बच्चे की शिनाख्त पुनीत (6) के रूप में हुई है। वह अपने पिता विनोद (46) के साथ बुधविहार फेस एक के ए ब्लॉक में किराए के मकान में रहता था। 
father killed six year old child In delhi
मौके पर जमा महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पुनीत घर के पास ही सरकारी स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ता था। विनोद मूलत: पंजाब का रहने वाला,  लेकिन कई साल पहले उसका पूरा परिवार दिल्ली आ गया था। उसके रिश्तेदार शाहदरा इलाके में रहते हैं।  शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि विनोद ने अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में पहुंची, जहां बेड पर बच्चे का शव पड़ा था। विनोद वहीं खड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
father killed six year old child In delhi
मृतक का (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पता चला कि विनोद पटेल नगर स्थित डेरी प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां सेल्समैन की नौकरी करता था। उसे 11 हजार रुपये मिलते थे। तीन-चार माह पहले कंपनी बंद हो गई। इसके बाद से वह बेरोजगार था। उसने बताया कि उसकी पत्नी की वर्ष 2017 में कैंसर से मौत हो गई। पत्नी के इलाज में काफी रुपये खर्च हुए थे। उसके बाद भी वह काम पर जाने के दौरान अपने बेटे को क्रैच में छोड़ जाता था। नौकरी जाने के बाद से वह आर्थिक रूप से तंग था। 
विज्ञापन
father killed six year old child In delhi
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शादी के कई साल बाद हुआ था पुनीत
पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की। पता चला कि विनोद की शादी वर्ष 1997 में हुई थी। कई साल तक कोई औलाद नहीं होने की वजह से दंपति तनाव में थे। बच्चे के लिए पति-पत्नी ने वैष्णो देवी जाकर मन्नत मांगी। इतना ही नहीं स्वर्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जाकर दुआएं मांगी। छह साल पहले उनके घर किलकारी गूंजी। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed