फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवान गिरफ्तार: जलते चूल्हे में पत्नी का मुंह डाल उतारा था मौत के घाट, शराब पीने से मना करने पर की थी हैवानियत

Sat, 31 Dec 2022 09:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 31 Dec 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of killing his wife
आरोपी पिंकू - फोटो : अमर उजाला

क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब पीने से मना करने पर पत्नी का मुंह जलते चूल्हे में डाल दिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। 



क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम पिंकू है। वह यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ अगस्त 2021 में बीपीटीपी थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने पत्नी कल्पना की हत्या की थी। मृतका कल्पना की शादी आरोपी पिंकू के साथ करीब छह वर्ष पहले हुई थी। दोनों खेड़ी गांव में भट्टे पर मजदूरी करते थे। पिंकू को शराब पीने की लत थी। पत्नी उसे शराब पीने से रोकती थी तो वह झगड़ा करता था। 

Police arrested the accused of killing his wife
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

छह अगस्त 2021 सुबह करीब सात बजे कल्पना खाना बना रही थी। आदत के मुताबिक पति शराब पी रहा था। कल्पना ने उसे शराब पीने से रोकना चाहा। इस पर आरोपी ने गुस्से में पत्नी का सिर पकड़कर जलते चूल्हे में डाल दिया।

Police arrested the accused of killing his wife
फरीदाबाद - फोटो : फाइल फोटो

आरोपी इतने पर भी नहीं रुका। उसने गर्म दाल कल्पना के मुंह पर फेंक दीए इससे उसका चेहरा और गर्दन और बुरी तरह से झुलस गए। महिला के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। कुछ दिन तक इलाज के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested the accused of killing his wife
Arrest demo - फोटो : istock

वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर रेड डाली। पुलिस से बचने के लिए आरोपी हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब इत्यादि में जगह बदल -बदलकर रहने लगा। करीब 6 महीने पहले पुलिस ने आरोपी पर 5000 का इनाम रखा। 

विज्ञापन
Police arrested the accused of killing his wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी फरीदाबाद आया हुआ है। क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश कुमार की अगुवाई में एसआई अमर सिंह, सुरेंद्र, मुकेश कुमार, हवलदार अजय, संदीप, सिपाही अनिल, विनीत तथा अजीत की टीम ने आरोपी को बीपीटीपी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed