फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की से छेड़छाड़ के बाद निलंबित ASI की करतूत, चलती रही गोली गिरती रही लाशें

Wed, 25 May 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हथीन
ब्यूरो/अमर उजाला, हथीन Updated Wed, 25 May 2016 09:01 PM IST
सार

  • आरोपी हरियाणा पुलिस में तैनात है 
  • गांव उटावड़ में हुई घटना 

विज्ञापन
In the molestation of the girl four people shoot, village make a camp after murder
murder - फोटो : अमर उजाला

हथीन उपमंडल के गांव उटावड़ में लड़की से छेड़छाड़ करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे।

याहया के घर में एक रिश्तेदार की लड़की आई हुई थी पड़ोस के हामिद ने उसके साथ छेड़छाड़ की

In the molestation of the girl four people shoot, village make a camp after murder
- फोटो : अमर उजाला

गत दिनों पहले याहया के घर में एक रिश्तेदार की लड़की आई हुई थी। पड़ोस के हामिद ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसकों लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मामला उसी दिन समाप्त हो गया था लेकिन बुधवार दोपहर को लड़की पक्ष के लोगों ने हामिद व तीन अन्य को अपने घर के सामने गोली मार दी।

गोली लगने से हामिद, दीन मौहम्मद, वसीम व रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई

In the molestation of the girl four people shoot, village make a camp after murder
- फोटो : अमर उजाला

गोली लगने से हामिद, दीन मौहम्मद, वसीम व रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी याहया हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार हत्या के बाद  छावनी  में तब्दील हुआ उटावड़ गांव

In the molestation of the girl four people shoot, village make a camp after murder
- फोटो : अमर उजाला

चार हत्या के बाद  छावनी  में तब्दील हुआ उटावड़ गांव :  हथीन उपमंडल के उटावड़ गांव में रिश्तेदार के घर आई युवती के साथ छेड़छाड को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। झगड़े में इस्लाम नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन

हत्यारोपी याहया हरियाणा पुलिस में सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर गुडगांव में तैनात है

In the molestation of the girl four people shoot, village make a camp after murder
- फोटो : अमर उजाला

हत्यारोपी याहया हरियाणा पुलिस में सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर गुडगांव में तैनात है। जो कुछ समय से निलंबित चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भेजा गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed