फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में इस तारीख को आएगा 9.1 तीव्रता का भूकंप! व्हाट्सऐप पर मैसेज हो रहा तेजी से वायरल

Sat, 24 Mar 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Mar 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
fake whatsapp message regarding earthquake is getting viral
earthquake - फोटो : Indilinks

इन दिनों व्हाट्सऐप पर भूकंप से जुड़ा एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। इस मैसेज के मुताबिक दिल्ली में 7 से 15 अप्रैल के बीच भूकंप का सकता है। इस भूकंप की तीव्रता 9.1 रहेगी। बता दें कि इस मैसेज में इस खबर की सूचना का आधार नासा की वेबसाइट को बताया गया है।

fake whatsapp message regarding earthquake is getting viral
भूकंप

मैसेज अग्रेजी मे लिखा हुआ है। इसमें लिखा है- नासा के मुताबिक दिल्ली में जल्द ही बड़ा भूकंप आने वाला है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 9.1 या 9.2 हो सकती है। अभी स्पष्ट डाटा उपलब्ध नहीं है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यह भूकंप 7 अप्रैल-15 अप्रैल के बीच आ सकता है। इसके कारण लाखों जिंदगियां तबाह हो सकती हैं। इस भूकंप का केंद्र गुरुग्राम होगा। ऐसा विश्व इतिहास में दूसरी बार होगा जब नासा ने इस तरह के जन-धन हानि के बारे में घोषणा की है। दिल्ली-एनसीआर में यह अब तक का सबसे बड़ा भूकंप होगा।
मालूम हो कि इस वायरल मैसेज में जरा भी सच्चाई नहीं है।

fake whatsapp message regarding earthquake is getting viral
Earthquake

साथ में मैसेज में ये भी लिखा था कि- दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले रिश्तेदारों और दोस्तों तक इस संदेश को फैलाइए। यह भूकंप भारत में अपने आप में सबसे बड़ा होगा क्योंकि इसको भारत में दिल्ली से लेकर बिहार तक महसूस किया जा सकेगा। पाकिस्तान में रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता अधिकतम 4-4.2 के बीच होगी। ऐसे में यदि संभव हो तो इस दौरान एक हफ्ते के लिए दिल्ली-एनसीआर से बाहर चले जाइए। लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए सरकार जल्द ही एक्शन लेगी। विस्तृत जानकारी www.nasaalert.com से ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fake whatsapp message regarding earthquake is getting viral
whatsapp

बता दें कि इस मैसेज में जरा भी सच्चाई नहीं है। भूकंप वाली बात बिलकुल झूठ है। इसके झांसे में कतई न आएं और न ही घबराएं। मालूम हो कि अबतक कोई ऐसी तकनीक नहीं आई है जो यह बता दें कि आने वाले दिनों में भूकंप आएगा। और तो और जिस वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त करने की बात कही जा रही है वो भी नासा की नहीं है। नासा की वेबसाइट https://www.nasa.gov/ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed