फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: 18 अक्तूबर की सुबह हर घंटे श्रद्धा के शव को ठिकाने लगा रहा था आफताब, इसी दिन जंगल में फेंका था सिर

Sat, 19 Nov 2022 08:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Nov 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Every hour on the morning of October 18 Aftab threw Shraddha dead body on same day head thrown in forest
श्रद्धा हत्याकांड में नया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम को इस सनसनीखेज मामले में अहम सुराग हाथ लगा है। हत्याकांड के ठीक पांच माह बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें आफताब एक बैग कंधे पर डालकर ले जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 18 अक्तूबर की सुबह 4.00 बजे से 7.30 बजे के बीच आरोपी ने अपने घर से जंगल की ओर तीन चक्कर लगाए। माना जा रहा है कि उसने श्रद्धा का सिर, हाथों-पैरों की उंगलियों और धड़ के हिस्सों को ठिकाने लगाया। अपने फ्लैट से निकलकर आरोपी हर एक घंटे शव को ठिकाने लगा रहा है। 

Every hour on the morning of October 18 Aftab threw Shraddha dead body on same day head thrown in forest
श्रद्धा वालकर - फोटो : फाइल फोटो

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आफताब बैग लेकर जल्दी में है और कुछ घबराया हुआ भी लग रहा है। पुलिस इस सबूत को जांच में अहम सुराग मान रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आफताब को उसके किए की सजा दिलाने के लिए सभी डिजीटल और फॉरेंसिक सबूत जटाए जा रहे हैं।

Every hour on the morning of October 18 Aftab threw Shraddha dead body on same day head thrown in forest
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा की 18 मई को हत्या करने के बाद वह उसके शव को धीरे-धीरे ठिकाने लगाने लगा। उसने सिर, हाथों-पैरों की उंगलियां और धड़ को फ्रिज में रख दिए। लेकिन इनको ठिकाने लगाने का उसे समय नहीं मिला। वह अपने फ्रिज ताला लगाकर रखता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Every hour on the morning of October 18 Aftab threw Shraddha dead body on same day head thrown in forest
मृतका श्रद्धा और सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाते कैद हुआ आफताब - फोटो : एएनआई

इस बीच उसे गुरुग्राम में नौकरी लग गई। रात को वह नौकरी पर चला जाता था जबकि दिन में उसकी गर्लफ्रेंड अक्सर उसके फ्लैट पर होती थी। दिन में वह चाहकर भी शव को ठिकाने नहीं लगा सकता था। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान वह कह रहा है कि इस दौरान वह दिमागी रूप से भी शव को ठिकाने लगाने के लिए तैयार नहीं था। करीब पांच माह शव को फ्रिज में रखने के बाद उसने 18 अक्तूबर यानी मंगलवार शव को ठिकाने लगाने का फैसला किया। सुबह 4.00 बजे वह शव को लेकर निकला। सुबह करीब 4.01 बजे वह पहली बार गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।

विज्ञापन
Every hour on the morning of October 18 Aftab threw Shraddha dead body on same day head thrown in forest
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके फ्लैट से जंगल का रास्ता करीब 20 मिनट था। इस दौरान वह तीन बार आता-जाता दिखा। उसने शव को जंगल में ठिकाने लगाने में 4.00 बजे का समय इसलिए चुना, क्योंकि उसे लगता था कि उस समय पुलिस की मूवमेंट सबसे कम होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed