{"_id":"5b6872764f1c1ba23e8b5733","slug":"escorts-group-chairman-rajan-nanda-was-backbone-of-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उद्योग जगत की रीढ़ थे राजन नंदा, शोमैन राजकपूर के दामाद इस बाइक को बनाकर हुए थे माला-माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग जगत की रीढ़ थे राजन नंदा, शोमैन राजकपूर के दामाद इस बाइक को बनाकर हुए थे माला-माल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
राजन नंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण निर्माता कंपनी एस्कॉर्टस समूह के चेयरमैन राजन नंदा के निधन पर उद्योग जगत में शोक की लहर है। 76 वर्षीय नंदा अभिनेता अमिताभ बच्चन के समधी और शोमैन राजकपूर के दामाद थे। फरीदाबाद में उद्योग जगत को फलने फूलने में या यू कहें कि उद्योगों को बसाने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। एस्कॉर्ट्स ग्रुप ने जिले के उद्योगों के लिए ऑक्सीजन का काम किया था। हर छोटा बड़ा उद्यमी कहीं न कहीं एस्कॉर्ट्स ग्रुप से इत्तेफाक रखता है।
राजन नंदा
पिछले साल 6 सितंबर को राजन नंदा ने फरीदाबाद में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की लांचिंग की थी। शहर के लिए नामचीन होटल में इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जापानी टेक्नोलॉजी वाले इस ट्रैक्टर की लांचिंग पर राजन नंदा ने पत्रकारों से अपने अनुभव भी साझा किए थे।
राजन नंदा
अमर उजाला संवाददाता से बात करते हुए राजन नंदा ने उन्हें बताया था कि जापानियों ने इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की तकनीक देने से पहले देश पर यह कहते हुए तंज कसा था कि हिंदुस्तान में बिजली की किल्लत है। ऐसे में ट्रैक्टर को चार्ज कहां करेंगे। नंदा ने यह भी बताया कि उन्होंने इसका माकूल जवाब जापानियों को दिया था। उन्हें बताया था कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और वह अपने देश और उसकी रीढ़ की हड्डी किसानों के लिए प्रत्येक नई टेक्नोलॉजी लांच करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
अगले माह पेश करने वाले थे विजन 2022
नंदा ने अगले माह एक कार्यक्रम पहले से ही तैयार कर रखा था। इसके लिए मीडिया को निमंत्रण भी जारी किए जा चुके थे। 6 सितंबर 2018 को आयोजित होने वाले इस निमंत्रण पत्र में विजन-2022, एक्सक्लूसिव-2018 लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि अपने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लेकर ही नंदा अगले माह फरीदाबाद यूनिट में कुछ नई घोषणा करने जा रहे थे।
नंदा ने अगले माह एक कार्यक्रम पहले से ही तैयार कर रखा था। इसके लिए मीडिया को निमंत्रण भी जारी किए जा चुके थे। 6 सितंबर 2018 को आयोजित होने वाले इस निमंत्रण पत्र में विजन-2022, एक्सक्लूसिव-2018 लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि अपने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लेकर ही नंदा अगले माह फरीदाबाद यूनिट में कुछ नई घोषणा करने जा रहे थे।
विज्ञापन
राजन नंदा
इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता हरप्रसाद नंदा द्वारा लिखी गई एक किताब द डेज ऑफ माय ईयर्स भी भेंट की थी। उनके पिता ने इस किताब में अपने जीवन के संघर्ष की कहानी बयां की है। हरप्रसाद नंदा गुरुग्राम से वर्ष 1971 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उस समय चौधरी चरण सिंह भारतीय क्रांति दल के प्रधान हुआ करते थे। उन्होंने अपने एक संदेश में हरप्रसाद नंदा को जिताने की अपील की थी।