राजधानी मंगलवार को दशहरा उत्सव के रंग में डूबी रही। लाल किले से लेकर दिल्ली के सभी इलाकों में इस दौरान विशेष मेलों का आयोजन किया गया। इनमें भीड़ भी जबरदस्त उमड़ी। पिछले नौ दिन से चल रहीं रामलीलाओं में श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध कर दिया। आगे तस्वीरों में देखिए कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल और सोनिया गांधी व पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह तक ने रावण दहन किया...
द्वारका स्थित रामलीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीर चलाकर 107 फीट के रावण के पुतले का दहन किया। द्वारका रामलीला कमेटी में रावण का दहन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी बेटी हमारी लक्ष्मी है। इस दिवाली पर हमें सामूहिक कार्यक्रम करके उन बेटियों को सम्मानित करना चाहिए, जिन्होंने अपने जीवन में कुछ हासिल किया है। जो दूसरों को प्रेरणा दे सकती हैं। इस दिवाली यही हमारा लक्ष्मी पूजन होना चाहिए।
केजरीवाल ने तीर चलाकर किया रावण वध
लाल किला मैदान पर नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मंचन में श्रीराम का तीर लगने के बाद रावण धरती पर आ गिरा। श्रीराम ने लक्ष्मण को उससे शिक्षा लेने भेजा। लंकापति दशानन ने कहा कि मैं समुद्र के पानी को मीठा बनाना चाहता था।
4 of 20
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने भी रावण दहन किया
- फोटो : अमर उजाला
स्वर्ग तक सीढ़ी बनाना चाहता था। धरती से सोने का अनाज उगाना चाहता था, लेकिन शुभ कार्य में कभी देरी नहीं करनी चाहिए। मैंने आलस्य के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया। अहंकार में मेरी बुद्घि भ्रष्ट हुई। मैं जिसे अपना गौरव समझ रहा था, वो वास्तव में मेरा अहंकार था। इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि मेरा खुद का भ्राता युद्घ में विरोधी का सहयोगी बना। इसी कारण मैं आज मृत्युशैया पर हूं।
5 of 20
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी तीर चलाकर रावण का दहन किया
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम क्षणों में रावण के मुख पर ‘हे राम’ ही था। इसके बाद हर ओर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगने लगे। इस लीला में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि इस बार प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संदेश देने के लिए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ चौथे पुतले का भी दहन किया गया।