{"_id":"594bf99f4f1c1b69358b456c","slug":"doctor-operate-200-gram-tumor-from-old-lady-brain-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला को हमेशा रहता था सिर में दर्द, ऑपरेशन के बाद निकला अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को हमेशा रहता था सिर में दर्द, ऑपरेशन के बाद निकला अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:33 AM IST
सर्जरी के बाद महिला के मस्तिष्क से निकला ट्यूमर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बल्लभगढ़ की रहने वाली शांति देवी के मस्तिष्क से एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने 200 ग्राम का ठोस ट्यूमर निकाला है। चिकित्सकों का दावा है इससे पहले इतना बड़ा ट्यूमर मस्तिष्क से नहीं निकाला गया था। मरीज को सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।
tumor
दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन कर चिकित्सकों ने इसकी जानकारी दी। फरीदाबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में बल्लभगढ़ की शांति देवी (41) को सिर में दर्द और शरीर के बाएं हिस्से में कमजोरी की शिकायत के साथ भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि शांति के मस्तिष्क के बाईं ओर एक बड़ा ट्यूमर है। चिकित्सकों ने ट्यूमर निकलवाने की सलाह दी।
tumor
अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. कमल ने बताया कि सर्जरी के दौरान यदि ट्यूमर फट जाता, तो इससे निकलने वाले पानी से मस्तिष्क में इसका कीड़ा फैल जाता। ऐसा होने से मरीज के मस्तिष्क में अगले कुछ माह में कई ट्यूमर विकसित होने का खतरा था, लेकिन विशेषज्ञों की टीम ने सफलतापूर्वक ट्यूमर निकाल लिया। ऑपरेशन में करीब सवा लाख का खर्च आया।
विज्ञापन
tumor
डॉ. मुकेश पांडे ने बताया कि 27 मई को चार घंटे की सर्जरी कर मस्तिष्क से ठोस ट्यूमर को निकाला गया। इसका वजन 200 ग्राम और आकार आठ गुणा आठ सेंटीमीटर का था।
tumor
बता दें कि मस्तिष्क के इसी भाग से बोलने की शक्ति नियंत्रित होती है। यदि कुछ और दिनों तक ट्यूमर नहीं निकाला जाता, तो महिला की बोलने की शक्ति हमेशा के लिए खत्म हो सकती थी।