फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: गैस वाले गुब्बारे में बांधकर उड़ा दिया डॉगी, वीडियो हुआ वायरल तो यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार

Thu, 27 May 2021 12:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 27 May 2021 12:30 PM IST
सार

दिल्ली के मालवीय नगर में अजीब मामला सामने आया है जिसमें एक यूट्यूबर ने गुब्बारों में बांधकर अपने पालतू कुत्ते डॉलर को उड़ा दिया। इसके बाद उसके खिलाफ जानवरों पर क्रूरता का आरोप लगा है।

विज्ञापन
delhi youtuber arrested for flying dog with hydrogen balloon animal cruelty case filed
कुत्ते को उड़ाने के बाद हुआ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

एक तरह जहां पूरा देश कोरोना की मार से कराह रहा है ऐसे में कई ऐसे लोग भी सामने आए जो अपनी जान जोखिम में डालकर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपने कृत्यों के कारण मानवता को शर्मसार करने से बाच नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या दिल्ली के मालवीय नगर में देखने को मिला। यहां एक यूट्यूबर ने गुब्बारों में बांधकर अपने पालतू कुत्ते डॉलर को उड़ा दिया। इसके बाद उसके खिलाफ जानवरों पर क्रूरता का आरोप लगा है। इसके चलते यूट्यूबर गौरव शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब गौरव शर्मा यह वीडियो बना रहा था इस पूरे वक्त में उसकी मां भी उसके साथ थी। हालांकि वीडियो शुरू होने से पहले एक बार उसने कहा था कि वो यह वीडियो पूरे सुरक्षा को ध्यान में रखकर बना रहा है। यह वीडियो सात मिनट 13 सेकंड का है और इसमें यूट्यूबर के घर से लेकर दुकान जाने और फिर पार्क में उसे उड़ाने तक का पूरा वाकया है। 

delhi youtuber arrested for flying dog with hydrogen balloon animal cruelty case filed
कुत्ते को उड़ाने के बाद हुआ गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब
दिल्ली के मालवीय नगर थाने में शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता ने गौरव शर्मा के खिलाफ जानवर पर क्रूरता करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता 'पीपल फॉर एनिमनल सोसायटी' से जुड़ा हुआ है।
delhi youtuber arrested for flying dog with hydrogen balloon animal cruelty case filed
कुत्ते को उड़ाने के बाद हुआ गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब

गौरतलब है कि गौरव शर्मा ने यूट्यूब पर अपने कुत्ते को उड़ाने का वीडियो डाला था। गौरव ने डॉलर को हीलियम गुब्बारे में बांधकर उड़ाया था। उनके खिलाफ शिकायत है कि उन्होंने अपने पालतू डॉगी डॉलर की जान को खतरे में डालकर यह वीडियो बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi youtuber arrested for flying dog with hydrogen balloon animal cruelty case filed
कुत्ते को उड़ाने के बाद हुआ गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब
यह वीडियो 21 मई को शूट किया गया था। इस मामले में आईपीसी की धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 11(1)(A) के तहत जानवरों पर क्रूरता करने के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
delhi youtuber arrested for flying dog with hydrogen balloon animal cruelty case filed
कुत्ते को उड़ाने के बाद हुआ गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब
गौरव शर्मा पंचशील विहार स्थित अपने निवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने के बाद गौरव ने बताया कि वह एक यूट्यूबर है और उसने सिर्फ इसी परपज के लिए वीडियो बनाया था। पुलिस की तफ्तीश इस मामले में जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed