{"_id":"5d5ccd3e8ebc3e6c19388299","slug":"delhi-yamuna-river-cross-206-meter-in-day-anytime-may-cross-207-meter-23000-evacuated-safely-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः शांत हुई यमुना, जलस्तर नीचे जाने के बाद पुराने पुल से शुरू हुई आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः शांत हुई यमुना, जलस्तर नीचे जाने के बाद पुराने पुल से शुरू हुई आवाजाही
Wed, 21 Aug 2019 07:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Aug 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
यमुना में बढ़ा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में यमुना लगातार तीसरे दिन तक खतरे के निशान से ऊपर बहती रही, लेकिन बुधवार शाम को नदी के जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। जलस्तर नीचे जाने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे पुराने पुल को भी लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को दिनभर जलस्तर बढ़ने के बाद बुधवार सुबह से लगातार नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। जहां मंगलवार रात 9 बजे तक यह लाल निशान पार कर 206.40 मीटर तक पहुंच गया था। वहीं बुधवार को यह अधिकतम 206.60 मीटर तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुधवार दिन में बताया कि यमुना का जलस्तर 206.6 मीटर है और अब तक किसी भी जनहानि की खबर नहीं है। अस्थायी टेंटों का निर्माण लोगों के रहने के लिए किया गया है। एक बार पानी घट जाए तो लोग अपने घरों की ओर वापस जा सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi CM, Arvind Kejriwal: Water-level in Yamuna river is at 206.6 meters. Till now, there has been no loss of life. Temporary tents have been arranged for stay. Once water recedes sufficiently people can go back to their houses. pic.twitter.com/dX3YYM53st
— ANI (@ANI) August 21, 2019
खतरे का निशान 205.33 मीटर है। अगले 24 घंटे तक यमुना में उफान की आशंका बनी हुई है। यमुना खादर से अब तक 23 हजार लोगों को निकालकर अस्थायी टेंट में भेजा गया है। दिल्ली सरकार के राहत व बचाव दल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
मंगलवार दोपहर तक यमुना बाजार और मजनूं का टीला तक पानी पहुंच गया था। आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास के तिब्बती मार्केट को एहतियातन बंद करा दिया गया। रिंग रोड तक पानी पहुंचने से रोकने के लिए मिट्टी भरे कट्टे लगाए गए हैं। वहीं, पूर्वी दिल्ली में यमुना का पानी अभी बस्तियों तक नहीं पहुंचा है, लेकिन जलस्तर बढ़ने पर कॉलोनियों में पानी घुसना तय माना जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार दोपहर एक से 5 बजे के बीच जलस्तर 207.08 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। दिल्ली सरकार के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि अभी हालात नियंत्रण में हैं। दिल्ली में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
लोहे के पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद
यमुना में उफान को देखते हुए रेलवे ने लोहे के पुराने पुल पर मंगलवार को ट्रेनों की आवाजाही को बंद कर दिया। अब इस रूट से चलने वाली ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से चलेंगी। बुधवार को इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। ज्यादातर ट्रेन सुबह पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचती हैं और इसी स्टेशन से अन्य रूट पर जाती हैं।
यमुना का सबसे ज्यादा जलस्तर
वर्ष जलस्तर (मीटर में)
1978 297.48
2010 207.11
2013 207.32
दोपहर बाद ऐसे उफनी यमुना
समय जलस्तर
एक बजे 206.08
दो बजे 206.12
तीन बजे 206.17
चार बजे 206.21
पांच बजे 206.25
छह बजे 206.29
सात बजे 206.33
आठ बजे 206.36
नौ बजे 206.40
यमुना का सबसे ज्यादा जलस्तर
वर्ष जलस्तर (मीटर में)
1978 297.48
2010 207.11
2013 207.32
दोपहर बाद ऐसे उफनी यमुना
समय जलस्तर
एक बजे 206.08
दो बजे 206.12
तीन बजे 206.17
चार बजे 206.21
पांच बजे 206.25
छह बजे 206.29
सात बजे 206.33
आठ बजे 206.36
नौ बजे 206.40