फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: बादलों के नखरे लगातार जारी, गर्मी छुड़ा रही पसीना; सप्ताह भर नहीं राहत के आसार

Wed, 07 Sep 2022 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 07 Sep 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
delhi weather Meteorological Department forecast that there will be no relief from heat for the whole week
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में मानसून के आगमन के बाद बादलों के नखरे लगातार जारी हैं। यही वजह है कि अगस्त की तरह सितंबर में भी लोग सूखा झेल रहे हैं। वहीं, उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। बीते सात दिनों में अभी तक सिर्फ 8.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर यह आंकड़ा 39.4 मिमी है। ऐसे में इस माह 77 फीसदी कम बारिश का रिकॉर्ड है।


 

Trending Videos
delhi weather Meteorological Department forecast that there will be no relief from heat for the whole week
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में दिल्ली में 41.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो कि सामान्य से 82 फीसदी कम थी। सामान्य तौर पर दिल्ली में अगस्त में 233.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। वहीं, पूरे मानसून सामान्य बारिश का आंकड़ा 653 मिमी से कुछ अधिक है। इस संबंध में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस मानसून में मानसूनी गतिविधियां सबसे अधिक मध्य भारत में सक्रिय रही हैं। यही वजह है कि मध्य भारत के राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बार-बार निम्न दाब वाला क्षेत्र बनने की वजह से यहां अधिक बारिश हो रही है। इसके विपरित उत्तर भारत के राज्यों में कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। 

delhi weather Meteorological Department forecast that there will be no relief from heat for the whole week
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रहा सबसे गर्म इलाका
राजधानी में बुधवार को दिनभर तेज धूप निकली रही और पारा चढ़ा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 37.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 46 से 86 फीसदी रहा। इस वजह से सूरज ढलने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। दिल्ली का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका 39.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा पीतमपुरा में 38.9, पूसा और रिज में 38.4 व पालम में 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather Meteorological Department forecast that there will be no relief from heat for the whole week
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह भर भी राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह भर राहत के आसार नहीं हैं। अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन भी इसी तरह की स्थिति रहेगी। विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इससे अधिक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन
delhi weather Meteorological Department forecast that there will be no relief from heat for the whole week
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:35 बजे
सूर्योदय का समय: 6:03 बजे
-दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज धूप निकलने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा व हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed