पहाड़ों में हुई बर्फबारी के असर से दिल्ली व आसपास के शहर ठंड के आगोश में ठिठुर रहे हैं। चार दिन से लगातार शीत लहर के प्रकोप को झेल रही राजधानी में गुरुवार की शुरुआत भी काफी ठंडी है। यही कारण है कि यहां न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की सुबह दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा जो कल के 5.8 डिग्री से कम है। वहीं बात अगर प्रदूषण की करें तो इसकी हालत संतोषजनक है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह दिल्ली के सभी इलाकों में एक्यूआई 300 के अंदर दर्ज किया गया। आगे देखें तस्वीरें...
Delhi Weather:दिल्ली में फिर लुढ़का पारा तो ठंड से ठिठुरे लोग, गुरुवार सुबह 4.6 दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन