{"_id":"69f714c86a0c5d158c090b83","slug":"delhi-vivek-vihar-fire-child-distress-call-ends-after-blast-9-killed-in-suspected-ac-explosion-2026-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: 'बचा लो...फिर जोरदार धमाके से कट गया फोन', घर में आग लगने के बाद निशांत ने बड़े भाई को किया था कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: 'बचा लो...फिर जोरदार धमाके से कट गया फोन', घर में आग लगने के बाद निशांत ने बड़े भाई को किया था कॉल
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 03 May 2026 03:07 PM IST
सार
दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार में हुए अग्निकांड में नई जानकारी सामने आई है। जिस समय आग लगी, उस वक्त अरविंद जैन के छोटे बेटे निशांत जैन ने बड़े भाई दीपक को फोन किया था। उसने फोन पर आग लगने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही बचा-बचा लो की गुहार लगाई थी, लेकिन दीपक गुरुग्राम के मानेसर में था। इसी दौरान धमाके की आवाज से आई और फोन कट गया।
विज्ञापन
1 of 17
Delhi Vivek Vihar Fire
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। आग ने हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया। इस अग्निकांड में एक मासूम बच्चा, चार महिलाओं समेत कुल नौ लोग जिंदा जल गए।
पुलिस और फायर विभाग ने आग लगने का शुरुआती कारण एसी ब्लास्ट माना है। इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर आग ने भीषण रूप ले लिया था। दमकल की टीम ने आग बुझाने और बचाव अभियान में 10 से 15 लोगों को सुरक्षित निकाला था। इनमें से दो लोग घायल थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : जी पॉल
दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार में हुए अग्निकांड में नई जानकारी सामने आई है। जिस समय आग लगी, उस वक्त अरविंद जैन के छोटे बेटे निशांक जैन ने बड़े भाई दीपक को फोन किया था। उसने फोन पर आग लगने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही बचा-बचा लो की गुहार लगाई थी, लेकिन दीपक गुरुग्राम के मानेसर में था। इसी दौरान धमाके की आवाज से आई और फोन कट गया।
3 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : जी पॉल
विवेक विहार हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद जैन के साले संजय जैन ने बताया के करीब दस साल पहले परिवार सीलमपुर के गौतमपुरी से विवेक विहार में शिफ्ट हुआ था। अरविंद जैन का बड़ा बेटा दीपक अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए मानेसर गया था। रात में 12 बजे अरविंद के छोटे बेटे निशांक की वीडियो कॉल पर बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : जी पॉल
बर्थ-डे का केक काटा गया था। पूरा परिवार आज जन्मदिन मनाने के लिए जाने वाला था। निशांक पेशे से सीएएस था और दीपक सीए है। दीपक का कनॉट प्लेस में ऑफिस है। निशांक जैन के कनाट प्लेस, दुबई और लक्ष्मी नगर में ऑफिस थे।
विज्ञापन
5 of 17
दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : जी पॉल
रिश्तेदार संजय ने बताया कि इस हादसे मे उन्होंने अपने जीजा, बहन, भांजे और उसकी पत्नी, निशांक के डेढ़ साल के बेटे आरू को खो दिया है। बॉडी पूरी जल गई है। अरविंद के बेटे दीपक का डीएनए लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।