पुलिस की स्पेशल सेल ने सीएए के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शनों और दिल्ली के दंगों में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सक्रिय सदस्य मोहम्मद दानिश (33) को गिरफ्तार किया है। इससे दिल्ली की हिंसा सुनियोजित होने की बात सामने आ गई है। सोमवार को हुई गिरफ्तारी के बाद से दानिश ने कई खुलासे किए हैंं। दानिश ने बताया है कि कैसे वह बाहर से लोगों को लेकर आया और दिल्ली में दंगे कराए...
2 of 5
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की हिंसा में भूमिका निभाने वाला दानिश शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को खाना बांटता था। जांच में इसके प्रदर्शनकारियों के बीच पैसे भी बांटने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि गोकलपुरी निवासी मोहम्मद दानिश दिल्ली दंगे की एफआईआर नंबर 59 में गिरफ्तार किया गया है।
3 of 5
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
वह पीएफआई का सक्रिय सदस्य है और उसकी काउंटर इंटेलीजेंस की टीम में है। वह दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में देखता था कि कहां कौन-कौन से पुलिसकर्मी और आईबी के लोग जा रहे हैं। अगर कोई पुलिसकर्मी लगातार सभी कार्यक्रमों में जाता था तो ये उसे टारगेट कर लेता था।
4 of 5
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
यह उस पुलिसकर्मी की पिटाई कराता या फिर उस पर लगातार नजर रखता था। पुलिस की जांच में पता चला है कि दानिश शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को खाना ले जाकर देता था।
5 of 5
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
दानिश ने दिल्ली के दंगों में बाहर के लोगों को बुलाकर जमा किया। इसके बाद उन्हें सक्रिय कर दंगे कराए। जांच में यह भी पता चला है कि दिल्ली में सीएए के विरोध में जगह-जगह चल रहे प्रदर्शनों में यह भड़काने वाली साम्रगी और साहित्य भी बांटता था। पुलिस उसके साथियों का पता लगा रही है।