फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Traffic Police Report: सिविक एजेसियां जल्द नहीं सुधरीं तो बारिश में ठप हो सकती है दिल्ली, 96 जगहों की हुई पहचान

Tue, 05 Jul 2022 05:08 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
delhi traffic police report if civic agencies do not improve soon heavy jam face in rain
दिल्ली में बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की सिविक एजेसियां अगर जल्द नहीं सुधरीं तो तेज बारिश में दिल्ली ठप हो सकती है। अलग-अलग इलाकों में 96 जगहों पर जल जमाव होगा। नतीजा जिसका ट्रैफिक जाम के तौर पर मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस ने 30 जून की पहली मानसूनी बारिश में सड़कों पर जल जमाव वाली जगहों की पहचान की है। दिल्ली सरकार, एमसीडी समेत सभी संबंधित एजेसियों को पुलिस ने आगाह किया है कि इन जगहों पर तत्काल जल निकासी का उचित इंतजाम किया जाए। ऐसा न होने की सूरत में इन जगहों पर बारिश में जल जमाव होगा। सभी एजेसियों को पत्र लिखकर ऐसी जगहों की जानकारी दी है, जहां पहली मानसूनी बारिश के दौरान दो से तीन घंटे के बीच जाम लगा था।

delhi traffic police report if civic agencies do not improve soon heavy jam face in rain
दिल्ली में बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 30 जून को जो बारिश हुई थी उसमें में पूरी दिल्ली में 96 जगहों पर जबदस्त जाम लगा था। सभी जगहों पर जाम जलजमाव के कारण लगा था। वहां पर वाहनों की गति कई घंटे तक रूकी रही थी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ईस्टर्न रेंज में करीब 10 जगहों पर जबरदस्त जाम लगा था। गोकलपुरी-लोनी गोल चक्कर के पास करीब एक घंटे जाम लगा था। सीलमपुर, सीमापुरी, प्रीत विहार, प्रीत विहार- विजय चौक-विकास मार्ग और प्रीति विहार मेट्रो स्टेशन पर जलभराव से करीब तीन घंटे जाम लगा था। मध्य परिक्षेत्र में करीब 10 से ज्यादा जगहों पर जाम लगा था। आनंद रोहतक रोड और जाखिरा फ्लाईओवर पर पूरे दिन ट्रैफिक सामान्य नहीं हो पाया था।

delhi traffic police report if civic agencies do not improve soon heavy jam face in rain
दिल्ली में बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी रेंज में करीब छह जगहों पर जलभराव से काफी लंबा जाम लगा था। नई दिल्ली परिक्षेत्र में करीब 14 जगहों पर बड़ा जाम लगा था। नई दिल्ली में मथुरा रोड, प्रगति मैदान, भैरो मार्ग प्रगति मैदान गेट-4, अकबर रोड-मौलाना आजाद रोड, उद्योग भवन, बोट क्लब और रेल भवन के पास जाम लगा था। दक्षिणी परिक्षेत्र में करीब 30 से ज्यादा जगहों पर जाम लगा था। अरविंदो मार्ग पर दो घंटे, रिंग रोड पर एक घंटे और पूरे एमबी रोड पर जलभराव के कारण लगे जाम में वाहन करीब दो घंटे तक फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi traffic police report if civic agencies do not improve soon heavy jam face in rain
दिल्ली में बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पत्र लिखा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जिन जगहों पर जलभराव हुआ है वहां की सिविक एजेंसियों को पत्र लिखा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीडब्ल्यूडी, एमसीडी व एनडीएमसी को बारिश के बाद ही पत्र लिख दिया गया था। पत्र में जलभराव के कारण पता करने के लिए कहा गया है। ताकि अगली बारिश में जलभराव न हो और ट्रैफिक सामान्य रूप से चल सके। 

विज्ञापन
delhi traffic police report if civic agencies do not improve soon heavy jam face in rain
दिल्ली में बारिश के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल ने नौ जगहों का दौरा किया
दिल्ली में 30 जून को हुई बारिश में जिन 96 जगहों पर जबरस्त जाम लगा था उसमें से करीब नौ जगहों पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दौरा किया था। उन्होंने वहां पहुंचकर जलभराव के कारणों को जाना। बताया जा रहा है कि वह मिंटो ब्रिज पर भी गए थे। यहां जलभराव को लेकर अफसरों को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed