फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के जाने-माने अस्पताल में टूटी मेज पर मोमबत्ती की रोशनी में हो रहा ऑपरेशन

Fri, 10 Mar 2017 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दील्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दील्ली Updated Fri, 10 Mar 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
delhi's famous hospital operating in candle light
hospital

आपने फिल्मों में ऐसे दृश्य देखे होंगे जिसमें मोमबत्ती की रोशनी में ऑपरेशन किया जाता है लेकिन, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ने तो फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली के प्रतिष्ठित राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने उस वक्त बालीवुड फिल्म 'थ्री इडियट्स' की याद दिला दी जब यहां  आपातकालीन परिस्थिति में एक मरीज का ऑपरेशन करने को कहा गया।  राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने जब मरीज के गैस्ट्रोइन्टेस्टनल का ऑपरेशन आपातकालीन वार्ड में शुरू किया तो बीच में ही बिजली चली गई और उन्होंने ऑपरेशन को कैन्डल लाईट ऑपरेशन में तबदील कर दिया। सूत्रों का कहना है कि राम मनोहर लोहिया के इमरजेंसी वार्ड की हालत अत्यंत बुरी है। 




 

delhi's famous hospital operating in candle light
three idiots

वास्तव में ओटी की हालत बहुत बिगड़ी हुई है। ओटी में रखे ऑपरेशन करने वाले टेबल की एक टांग टूटी हुई है। हालांकि, अभी भी उसी टेबल पर मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है।  विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अस्पताल ने दुर्व्यवस्‍था का एक बहुत ही शर्मनाक उदाहरण पूरी दुनिया के सामने ला दिया है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि मैनेजमेंट ने इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज करते हुए हम पर दबाव बनाया है कि इसी टेबल पर ऑपरेशन किया जाए। इस मुद्दे को गंभीरता से ना लेकर मैनेजमेंट नें काफी जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया है और अभी भी खिलवाड़ जारी है।

delhi's famous hospital operating in candle light
rml hospital

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ.एके गुप्ता ने इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। दूसरी तरफ ओटी प्रभारी डॉ दुर्गा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें इस टूटे हुए टेबल और टॉर्च लाइट ऑपरेशन के बारे में आज ही पता चला है, इससे पहले उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई थी। अस्पताल के कॉमन इमरजेंसी ओटी में ईएनटी,बाल चिकित्सा,स्त्री रोग और प्लास्टिक सर्जरी का इलाज किया जाता है। यह ओटी अस्पताल के पहले माले पर स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi's famous hospital operating in candle light
rml hospital

एक डॉक्टर के मुताबिक यहां पांच डिपार्टमेंट होने की वजह से आपस में इस बात को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है कि पहले कौन ऑपरेशन करेगा। एक कंसल्टिंग फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत देश के स्वास्थ्य प्रणाली को आने वाले 20 वर्षों में तीन लाख साठ हजार बिस्तरों,तीन लाख डॉक्टरों और छह लाख नर्सों की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
delhi's famous hospital operating in candle light
rml hospital

इसका दुष्परिणाम ये होता है कि स्‍त्रीरोग विभाग के कई मामलों का सही समय पर इलाज न होने की वजह से उन्हें आपातकाल में भेजना पड़ता है और न चाहते हुए भी उनका ऑपरेशन किया जाता है जो‌ कि चिकित्सीय नजर से अनैतिक माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed