{"_id":"5de5dbdf8ebc3e548d6f248b","slug":"delhi-road-accident-traces-of-car-or-gipsy-tire-rubbed-found-on-sidewalk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूटी हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, फुटपाथ पर मिले कार या जिप्सी के टायरों की रगड़ के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, फुटपाथ पर मिले कार या जिप्सी के टायरों की रगड़ के निशान
Tue, 03 Dec 2019 09:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Dec 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली गेट के पास बहादुरशाह जफर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो नाबालिग समेत तीन लड़कों की मौत के मामले में परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। परिजनों के आरोप है कि अपने ही महकमे का मामला होने की वजह से अधिकारी पुलिसकर्मियों को बचाने की कोशिश में हैं। परिजनों का दावा है कि घटनास्थल पर फुटपाथ पर मिले टायरों के निशान किसी कार या जिप्सी के हैं।
घटनास्थल पर लोग
- फोटो : अमर उजाला
तीनों लड़के खुद ही हादसे के शिकार नहीं हुए हैं। परिजनों ने पुलिस द्वारा दिखाई गई घटना की सीसीटीवी फुटेज पर भी संदेह जताया है। पुलिस ने परिवार को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के गेट पर लगे कैमरे की फुटेज दिखाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में किसी अन्य वाहन के टक्कर मारने की वजह से हादसा होने का कोई सबूत नहीं मिला है।
road accident
- फोटो : अमर उजाला
तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को भी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन की। अब तक की जांच में पता चला है कि तीनों लड़के तुर्कमान गेट में शादी समारोह से निकलकर गुरुनानक अस्पताल के सामने से होते बाल भवन रोड पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
यहां से वे बहादुरशाह जफर मार्ग पर पहुंचे तो हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान इस रास्ते में लगे करीब सात से आठ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जुटाया है। पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में है। पुलिस ने सोमवार को तीनों लड़कों के जन्म प्रमाण पत्र भी मांगे हैं। हादसे के बाद परिजनों ने ओसामा के बालिग होने का दावा किया है। पुलिस लड़कों की सही उम्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद यदि स्कूटी चला रहे लड़के की उम्र 18 साल से कम हुई तो पुलिस परिजनों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पास से मिली फुटेज में हादसे के अगले ही पल वहां से एक कार गुजरी थी। पुलिस उस कार चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।