पुलिस वाले ने बंदूक की नोक पर किया रेप, कैमरे में दिखा सच
दिल्ली पुलिस का ऐसा शर्मनाक चेहरा सीसीटीवी में सामने आया है जो दहला देने वाला है। दिल्ली पुलिस के एएसआई ने बंदूक की नोंक पर महिला के साथ रेप किया है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।
पुलिस वाले ने बंदूक की नोक पर किया रेप, कैमरे में दिखा सच
इस मामले के सामने आने के साथ ही दिल्ली पुलिस फिलहाल निशाने पर है। आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने इस मामले पर कहा है कि अगर पुलिस ही अपराध करने लगेगी तो कानून की रक्षा कौन करेगा? इस मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस कमीश्नर के इस्तीफे की मांग की है। इस मामले पर बोलते हुए कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि आरोपी एएसआई के खिलाफ 2 मामले में चार्जशीट दाखिल किया गया है। आरोपी को नौकरी से बर्खास्त भी किया जा सकता है।
पुलिस वाले ने बंदूक की नोक पर किया रेप, कैमरे में दिखा सच
इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह शुक्ला ने कहा है कि कानून सबके लिए बराबर है। चाहे वो आम इंसान हो या सरकार में बैठा कोई व्यक्ति। इसलिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए। इसके साथ अन्य दल भी एएसआई के लिए सजा की मांग कर रहे हैं।
पुलिस वाले ने बंदूक की नोक पर किया रेप, कैमरे में दिखा सच
गौरतलब है कि रानी बाग इलाके में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एएसआई पंजाबी बाग थाने में तैनात है।
पुलिस वाले ने बंदूक की नोक पर किया रेप, कैमरे में दिखा सच
पुलिस के अनुसार आरोपी एएसआई जयवीर सिंह की रानी बाग में रहने वाली एक कारोबारी से दोस्ती है। बृहस्पतिवार रात जयवीर कारोबारी से मिलने के लिए उसके घर गया था। कारोबारी के घर में घरेलू कामकाज करने के लिए 23 वर्षीय युवती रहती है। जयवीर ने कारोबारी के साथ शराब का सेवन किया। फिर युवती ने दोनों को खाना खिलाया। नशा अधिक होने की वजह से जयवीर ने कारोबारी के घर में ही रुकने का फैसला किया। कारोबारी ने युवती से जयवीर को कमरे तक छोड़ने को कहा।