फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड

Wed, 27 Nov 2019 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Nov 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
delhi ncr weather changes rains lashes in some parts mercury dips pollution at moderate level
हापुड़ में हुई ताजा ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार दिन में अचानक बादल छा जाने और हल्की बारिश और ओले पड़ने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम में पहले ज्यादा ठंड बढ़ गई है और खबर है कि वायु गुणवत्ता भी सामान्य स्थिति में बनी हुई है। दिल्ली समेत नोएडा व अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी एक साथ हुई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के गाजीपुर डेयरी इलाके और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 दिसंबर को मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ सकती है।

delhi ncr weather changes rains lashes in some parts mercury dips pollution at moderate level
- फोटो : एएनआई

आज हुआ हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार
दिल्ली में वायु प्रदूषण मंगलवार को भी खराब स्तर पर बना रहा। सोमवार की तुलना में इसमें 18 अंकों की बढ़ोतरी हुई। 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 252 से बढ़कर 270 पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हल्की बूंदाबांदी होने से बुधवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार आया है, लेकिन बृहस्पतिवार को एक बार फिर खराबी आने का अंदेशा है।



 

delhi ncr weather changes rains lashes in some parts mercury dips pollution at moderate level
उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का कहना है कि प्रदूषण न छंटने की बड़ी वजह हवा की धीमी गति व मिक्सिंग हाइट (वह ऊंचाई, जहां तक धरती से उठने वाली हवाएं पहुंचती हैं) का नीचे होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr weather changes rains lashes in some parts mercury dips pollution at moderate level
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में हवाएं दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। वहीं, मिक्सिंग हाइट मानक छह किमी की जगह दो किमी के आसपास बना हुआ है। थोड़ी सहूलियत पराली के धुएं के दिल्ली न पहुंचने से मिल रही है।
विज्ञापन
delhi ncr weather changes rains lashes in some parts mercury dips pollution at moderate level
- फोटो : पीटीआई

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जयभगवान शर्मा के अनुसार यदि हवा इसी तरह चलती रही तो प्रदूषण का स्तर जल्द ही और घटकर सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग बरसात की भी संभावना जता रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में यहां बरसात होने की पूरी संभावना है। इससे बहुत फर्क पड़ेगा और हवा पूरी तरह साफ हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed