फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहांगीरपुरी हिंसा: जब हंसते हुए मुख्य साजिशकर्ता अंसार पहुंचा कोर्ट, फिल्म पुष्पा के 'झुकेगा नहीं' स्टाइल में दिखाई अकड़

Mon, 18 Apr 2022 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Apr 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence main accused appears in court in Film Pushpa Jhukega nahi style see photos and read story
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला

जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता अंसार है। उसने ही शोभा यात्रा निकालने वालों से बहस की थी। इसके बाद पथराव शुरू हो गया था। उसी अंसार की रविवार को जब गिरफ्तारी हुई तो उसे पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया। पेशी के लिए ले जाते वक्त अंसार ने मीडिया कैमरों के सामने जिस तरह से अकड़ दिखाई वह वायरल हो गया। अंसार ने कोर्ट जाते वक्त फिल्म पुष्पा के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन के सिग्नेचर स्टेप 'मैं झुकेगा नहीं' को दोहराया और डायलॉग भी बोला।

Delhi Jahangirpuri Violence main accused appears in court in Film Pushpa Jhukega nahi style see photos and read story
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला

कहा जा रहा है कि अगर अंसार माहौल को तनावपूर्ण नहीं करता तो शायद जहांगीरपुरी में हिंसा नहीं होती। अंसार के खिलाफ 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ दो मामले हमला करने के और पांच गैब्लिंग एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। 

Delhi Jahangirpuri Violence main accused appears in court in Film Pushpa Jhukega nahi style see photos and read story
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने कथित मुख्य आरोपी अंसार का आपराधिक रिकॉर्ड निकाला है। पुलिस डोजियर के मुताबिक अंसार का जन्म जहांगीरपुरी की झुग्गी बस्ती में ही 1980 में हुआ था। उसकी पत्नी का नाम सकीना है और बेटे का नाम सोहेल है। वहीं अंसार के भाई का नाम अल्फा है। पुलिस के मुताबिक अंसार का जीजा मेवात के नूंह में रहता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंसार पेशे से कबाड़ी है। वह चौथी कक्षा तक पढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence main accused appears in court in Film Pushpa Jhukega nahi style see photos and read story
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला

जहांगीरपुरी में तनाव भरी शांति, पुलिस मुस्तैद

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार शाम हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में है। अलबत्ता इलाके में तनाव के बीच शांति का माहौल है। हालात पर काबू करने के बाद पुलिस भी अब एक्शन मोड में आ गई है। शनिवार देर रात को जहांगीरपुरी थाने में बलवा करने, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला, मारपीट, आगजनी, जानलेवा हमला, आपराधिक षडयंत्र और ऑर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence main accused appears in court in Film Pushpa Jhukega nahi style see photos and read story
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वीडियो जिनकों बलवे के दौरान अलग-अलग मोबाइल से बनाया गया था उनको कब्जे में लिया है। इन वीडियो के आधार पर पुलिस ने सभी 21 गिरफ्तारियां की हैं। गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी अंसार भी शामिल है। आरोप है कि अंसार व उसके साथियों ने शोभा यात्रा निकाल रहे लोगों से बहस की। इसके बाद बात बढ़ी तो पथराव हो गया। कुछ लोगों ने दोनों ओर से गोलियां भी चलाईं। हालात बिगड़े को पुलिस को 40 से 50 आंसू गैस के गोले चलाकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। करीब 45 मिनट से एक घंटे के बीच भीड़ ने खूब बवाल काटा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed