दिल्ली के राजा गार्डन स्थित महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। करीब डेढ़ माह पहले भी शॉर्ट सर्किट से यहां पर आग लग गई थी। उस समय कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र के जरिये तुरंत ही आग पर काबू पा लिया और उसे आग बढ़ने से रोक लिया था। इस हादसे से भी मालिक मानस महाजन ने कोई सबक नहीं लिया।
शोरूम और गोदाम में जरूरत से ज्यादा सामान होने के बाद भी वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। आयुषी के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने कई बार घर में शिकायत की थी कि शोरूम में घुटन होती है। उसने परिवार से नौकरी छोड़ने के लिए कहा था लेकिन आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने कुछ और दिन नौकरी करने के लिए कहा था।
2 of 16
पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बाकी दूसरे कर्मचारियों ने भी इसी तरह की शिकायतें की हैं। पुलिस एक-एक कर सभी कर्मचारियों के बयान दर्ज करने में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच के दौरान और लापरवाही की बात सामने आती है तो मामले में और धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
3 of 16
हादसे में मृतिका अमनदीप कौर के पिता जगजीत सिंह, साथ में अमनदीप के भाई और पिता जगजीत के दोस्त व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
पिता की मौत के बाद अकेली कमाने वाली थी पायल
वर्ष 2024 में एक नवंबर को पायल के पिता जीवन लाल की बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझता रहा। इस बीच करीब डेढ़ माह पहले पढ़ाई के दौरान ही पायल ने महाजन शोरूम में नौकरी शुरू कर ली थी।
4 of 16
मृतक युवती पायल की मां शवगृह के बाहर बेसुध हालत में परिजनों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
उसकी सैलरी से ही घर का खर्च चलने के अलावा बहन की पढ़ाई और बीमार बहन का इलाज हो रहा था। अब अचानक पायल की मौत से परिवार बुरी तरह टूट गया है। परिवार को चिंता सता रही है कि आगे घर का खर्च कैसे चलेगा। घर में सबसे छोटी होने के बाद भी वह परिवार को पाल रही थी।
5 of 16
मृतक युवती अमनदीप के पिता जगजीत सिंह शवगृह के बाहर आंखों में आंसू लिए भावुक हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
पायल की मां प्रेमा देवी तो रोते-रोते बार बेहोश हुए जा रही थी। मोर्चरी में वह अपनी बेटी का चेहरा दिखाने की जिद कर रही थीं। पायल के मामा विजय कुमार ने बताया कि परिवार मंगोलपुरी में रहता है। पायल के परिवार में मां प्रेमा देवी के अलावा दो बड़ी बहनें वंदना और अर्चना हैं। इनका एक बड़ा भाई ब्रिजेश परिवार से अलग नोएडा में रहता है। पिता जीवन लाल छोटा-मोटा काम करते थे।