फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियां बिताने 'जन्नत' गया था दिल्ली का ये परिवार, गुलमर्ग रोपवे हादसे में आई मौत की खबर

Tue, 27 Jun 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Jun 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
delhi family dies in gulmarg gondola cabin falls incident in srinagar
गुलमर्ग हादसे में दिल्ली के परिवार की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विश्वविख्यात पर्यटक स्थल श्रीनगर के गुलमर्ग में रविवार का दिन पर्यटकों के लिए काल बनकर आया। गंडोला (रोपवे) टूटने से सात पर्यटकों की मौत हो गई। इनमें दिल्ली निवासी परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। ये परिवार दिल्ली के शालीमार बाग के रहने वाले थे।

 
delhi family dies in gulmarg gondola cabin falls incident in srinagar
delhi family dies in gulmarg incident
श्रीनगर के गुलमर्ग में हुए गंडोला केबल कार हादसे में जयंत अंद्रासकर, उनकी पत्नी और दो बेटियों की मौत की खबर से शालीमार बाग स्थित उनकी सोसायटी में गम का माहौल है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि हंसते-खेलते परिवार में अब कोई भी सदस्य जीवित नहीं बचा। रविवार दिन में जैसे ही सोसायटी में परिवार के मौत की खबर आई, पड़ोसियों की भीड़ जयंत के घर के नीचे इकट्ठा हो गई। मासूम अनघा और जाह्नवी की मौत की खबर से पड़ोस के कई बच्चों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
 
delhi family dies in gulmarg gondola cabin falls incident in srinagar
delhi family dies in gulmarg incident
हादसे की सूचना मिलने पर जयंत के साले सौरव भी उनके घर पर पहुंचे। दिल्ली गवर्नमेंट ऑफिसर्स रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स सोसायटी के अध्यक्ष राजेश कुमार सांगवान ने बताया कि जयंत का परिवार वर्ष 2013 से यहां रह रहा था। पहले ही दिन से कभी ऐसा नहीं लगा कि जयंत सोसायटी में नए हैं। चंद दिनों के भीतर ही उनका पूरा परिवार सोसायटी के लोगों घुल-मिल गया था। बच्चियां तो सभी पड़ोसियों की आंखों का तारा बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi family dies in gulmarg gondola cabin falls incident in srinagar
delhi family dies in gulmarg incident
राजेश ने बताया कि होनहार जयंत दिल्ली सरकार के पूसा इंस्टीट्यूट में लेक्चरर थे। उनकी पत्नी गृहणी थी। अनघा शालीमार बाग के गुडले पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी। मासूम जाह्नवी का इसी साल प्रेप में दाखिला कराया था।
विज्ञापन
delhi family dies in gulmarg gondola cabin falls incident in srinagar
delhi family dies in gulmarg incident
जयंत के फ्लैट के नीचे रहने वाले एमएल मीणा ने बताया कि चंद दिनों पहले ही वे अपने परिवार के साथ कश्मीर के लिए निकले थे। चारों बेहद खुश नजर आ रहे थे। खासकर दोनों बच्चियां श्रीनगर जाने के लिए बेहद उत्साहित थीं। उन्होंने बताया कि जयंत मूलरूप से नागपुर के रहने वाले और सामाजिक सोच वाले व्यक्ति थे। सोसायटी के हर कार्यक्रम और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed