फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली चुनाव जीत की हैट्रिक के लिए केजरीवाल ने चला पुराना दांव, राजनीति की शुरुआत से किया है ये काम

Mon, 20 Jan 2020 10:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jan 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
delhi election 2020 to win election kejriwal try old formula same date last time file nomination
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक के इरादे से सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वे सुबह 10 बजे मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे। बता दें कि केजरीवाल ने इस बार भी अपनी चुनावी जीत के लिए वही पुराना फॉर्मूला आजमाया है जो उन्होंने अपने पिछले दो चुनावों में इस्तेमाल किया था। जानिए क्या है वो फॉर्मूला जो अब तक करती रही है केजरीवाल की जीत पक्की...

delhi election 2020 to win election kejriwal try old formula same date last time file nomination
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि सोमवार को जब केजरीवाल नामांकन करेंगे तो  ये समय, तारीख और जगह वही होगी जो 2015 में थी, इसे महज एक संयोग कहें या कुछ और कि राजनीति में आने के बाद आखिरी दिनों में ही अरविंद केजरीवाल अपने नामांकन का पर्चा भरने निकलते हैं। साल 2013 में 16 नवंबर और 2015 में 21 जनवरी को पर्चा भरा था।

delhi election 2020 to win election kejriwal try old formula same date last time file nomination
harshita kejriwal - फोटो : अमर उजाला

पहली बार परिवार के साथ निकले थे
16 नवंबर, 2013 को पहली बार अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ नामांकन किया था, मगर इससे पहले सुबह 10 बजे से उनका रोड शो था। उस वक्त उन्होंने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था और 25864 वोटों के अंतर से उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को हराया भी और उन्हीं की पार्टी से गठबंधन कर 49 दिन सरकार भी चलाई। इस चुनाव में कांग्रेस से शीला दीक्षित और भाजपा से डॉ. हर्षवर्धन प्रमुख चेहरे थे, जिन्होंने 14 नवंबर, 2013 को नामांकन पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi election 2020 to win election kejriwal try old formula same date last time file nomination
kejriwal - फोटो : हिमांशु सोनी

लेट हो गए, आखिरी दिन किया नामांकन
इसके बाद 2015 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल आखिरी तारीख से ठीक एक दिन पहले नामांकन दाखिल करने निकले। 20 जनवरी की सुबह 10 बजे वे मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर से निकले और पंचकुइयां मार्ग होते हुए जंतर-मंतर तक उन्हें जाना था, लेकिन भीड़ इतनी थी कि दो घंटे तक फंसे रहे और नामांकन भरने का समय निकल गया।

इसके बाद वे 21 जनवरी, 2015 (आखिरी दिन) की सुबह महज चार साथियों पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, तत्कालीन सांसद धर्मवीर भारती, गोपाल मोहन और ऋषिकेश के साथ जाम नगर हाउस स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे और पर्चा दाखिल कराया। इस बार उन्होंने 31583 वोटों के अंतर से भाजपा की नूपुर शर्मा को हराया था और दिल्ली की सत्ता संभाली। इस चुनाव में भाजपा की ओर से किरण बेदी और कांग्रेस के अजय माकन प्रमुख चेहरे थे। दोनों ने आखिरी दिन ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

विज्ञापन
delhi election 2020 to win election kejriwal try old formula same date last time file nomination
केजरीवाल की रैली में मौजूद आप समर्थक - फोटो : हिमांशु सोनी

केजरीवाल के चुनाव पर नजर
2013 का विधानसभा चुनाव, सीट-नई दिल्ली
नामांकन - 16 नवंबर (आखिरी दिन), सुबह 10 बजे से रोड शो
चुनाव परिणाम - पहली बार विजयी, 44269 वोट मिले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed