{"_id":"66a8886af34ed257a206cb92","slug":"delhi-coaching-centre-flooded-there-was-a-complaint-of-waterlogging-three-days-before-accident-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Incident: कोचिंग सेंटर मामले में नया मोड़... सामने आई एक और छात्रा ने हादसे से 3 दिन पहले किया था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Incident: कोचिंग सेंटर मामले में नया मोड़... सामने आई एक और छात्रा ने हादसे से 3 दिन पहले किया था ये काम
Tue, 30 Jul 2024 12:41 PM IST
शाहरुख खान
आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre Flood
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राव कोचिंग सेंटर के बाहर जलभराव की समस्या को लेकर हादसे से तीन दिन पहले शिकायत की गई थी। संबंधित विभागों ने ऑनलाइन ही कागजों में इसका समाधान कर दिया। सोमवार को राजेंद्र नगर में अभ्यर्थी कनिष्का तिवारी ने सरकारी सिस्टम को कटघरे में खड़ा करते हुए पूरी आपबीती सुनाई। कनिष्का के अनुसार, बीते 24 जुलाई को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें जलभराव की परेशानी को फोटो व वीडियो के साथ उठाया।
कनिष्का तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
यह शिकायत संख्या 433682 ऑनलाइन ही 24 घंटे में तीन से चार विभागों तक पहुंची। इसे सभी ने ग्राउंड जीरो पर बेहतर हालात होने का दावा करते हुए शिकायत को ऑनलाइन ही क्लोज कर दिया। कनिष्का का यहां तक कहना है कि अलग-अलग विभागों से उनके पास छह से सात अधिकारियों ने फोन किए और कहा कि आपकी समस्या का समाधान कर दिया गया है, जबकि घटना स्थल के बाहर मामूली बारिश होने पर भी जलभराव देखने को मिल रहा था।
कनिष्का तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अगर सरकारी सिस्टम उनकी शिकायत को गंभीरता से लेता तो आज वह तीन छात्र जीवित होते, जिनकी हादसे में मौत हुई है। उत्तर प्रदेश से दिल्ली में सिविल परीक्षा की तैयारी करने आईं कनिष्का ने कहा कि हम लोगों में से ही आगे चलकर कुछ लोग अधिकारी बनेंगे, लेकिन हम लोगों की बात नहीं सुनी जाती है। यहां तक कि पूरा प्रशासन ही सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Coaching Centre
- फोटो : पीटीआई
हादसे दर हादसे... कब खुलेगी आंख?
कनिष्का की तरह सिविल परीक्षा की तैयारी करने वाले अन्य अभ्यर्थियों ने भी सरकारी कामकाज को लेकर नाराजगी जताई है। बिहार के मुंगेर से दिल्ली आए आशुतोष मिश्रा ने कहा कि कुछ दिन पहले पटेल नगर में यूपीएससी के एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके अलावा यहां कई अन्य घटनाएं होती रही हैं, जिन्हें लेकर कभी ठोस समाधान देखने को नहीं मिला है। हर बार सिस्टम की लापरवाही से होने वाली घटना में कोई न कोई मौत हो रही है लेकिन सरकार व उसका सिस्टम नींद से नहीं उठ रहा है।

हादसे वाली जगह की कुछ ही दूरी पर अभी भी चल रही है लाइब्रेरी
- फोटो : अमर उजाला
कई लाइब्रेरी चोरी-छिपे अब भी चल रहीं
घटना के बाद लाइब्रेरी बंद होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कई लाइब्रेरी चोरी-छिपे अब भी चल रही हैं। मुखर्जी नगर स्थित कई लाइब्रेरी से अभ्यर्थी आते-जाते दिखे। छात्र हरिओम कुमार कहते हैं कि फीस दी है। परीक्षा नजदीक है।