लालकिले के सामने हुए बम धमाके की जांच में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आतंकियों के इकबालिया बयान, केस डायरी में दर्ज तकनीकी विवरण और फरीदाबाद से बरामद रसायनों व उपकरणों के मिलान से साफ है कि इस आतंकी साजिश का अमीर और तकनीकी मास्टरमाइंड डॉक्टर उमर मोहम्मद ही था। खुद को अमीर कहने वाले उमर की विज्ञान पर पकड़, खतरनाक सोच, धर्म आधारित कट्टरता और नौ भाषाओं का ज्ञान उसे इस मॉड्यूल का प्राकृतिक नेता बना देता था। जांच में यह बात सामने आई है कि उसका प्रभाव इतना गहरा था कि साथी उसकी किसी बात को चुनौती नहीं दे पाते थे।
Delhi Blast: बड़ा खुलासा, एसीटोन-पिसी चीनी और यूरिया से बनाया था IED; इस हिंसा ने उमर को बना दिया शैतान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:41 AM IST
सार
गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों ने खुलासा किया कि जुलाई 2023 की नूंह हिंसा और नासिर-जुनैद हत्या मामला उमर के भीतर बड़ी कार्रवाई की सोच बनाने वाला साबित हुआ। वह बार-बार अपने साथियों से कहता था कि देश का माहौल बिगड़ गया है, समाज बंट चुका है और आगे जेनोसाइड जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए तैयार रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन