फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली चुनाव: आचार संहिता लागू होने के बाद भी कई जगह चिपके हुए हैं पार्टियों के पोस्टर्स

Wed, 08 Jan 2020 04:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 08 Jan 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections many posters and banners still stuck in many areas
पोस्टरों को हटाते एनडीएमसी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की ठंड में मंगलवार सुबह चाय की दुकानों पर लोग गरमा-गर्म चुस्की के साथ राजनैतिक पार्टियों पर जबरदस्त बहस करते नजर आए। किसी को दिल्ली की सेवाएं मुफ्त भा रही हैं तो कोई चुनाव को लेकर उत्साहित है। उनका मानना है कि जब वे स्वयं में सक्षम हैं तो सरकार की मदद क्यों लें? इस बीच आचार संहिता लागू होने के बाद पार्टियों के रुख की चर्चा बेहद खास रही। 

Delhi Assembly Elections many posters and banners still stuck in many areas
कई जगह लगे हैं पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

जगह-जगह लगे पोस्टरों को नहीं हटाए जाने को लेकर कई जगह चर्चा चली। दिल्ली के कई इलाकों में आचार संहिता के बावजूद पार्टियों के बैनर पोस्टर लगे रहे। जिसे बाद में एनडीएमसी के कर्मचारियों ने हटाया। 

Delhi Assembly Elections many posters and banners still stuck in many areas
पोस्टरों को हटाते एनडीएमसी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

एनडीएमसी ने चुनाव तारीखों के एलान के बाद दिल्ली के पंत मार्ग स्थित दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय की दीवार पर लगे पोस्टरों को हटाया। वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर भी उखड़े हुए पोस्टरों के दाग दिखे। इधर आम आदमी पार्टी के कार्यालय में गहमा-गहमी तेज हो गई। नेताओं के आने-जाने और बैठकों का दौर शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections many posters and banners still stuck in many areas
मेट्रो पिलर पर चिपके पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा बहुचर्चित लक्ष्मी नगर इलाके में भी आचार संहिता लागू होने के बाद पोस्टर नहीं हटाए गए। कई बस स्टैंडों और मेट्रो पिलर पर पार्टियों के पोस्टर चिपके नजर आए। दिनभर लोगों की बातचीत भाजपा, आप और कांग्रेस के इर्द-गिर्द घूमती रही। कोई पुराना कांग्रेसी था तो कोई वर्तमान सरकार के कार्यों से संतुष्ट था। कुछ का मानना था कि जनता की भलाई तभी है जब देश और दिल्ली में एक जैसी सरकार हो। बहरहाल, इस बातचीत में सबसे दिलचस्प था लोगों का चुनाव के प्रति उत्साह।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections many posters and banners still stuck in many areas
अब भी कई जगह लगे हुए हैं पोस्टर्स - फोटो : अमर उजाला

वहीं कई इलाकों में एनडीएमसी ने सख्ती से बड़े-बड़े बैनरों से लेकर छोटे-छोटे पोस्टरों तक को निकाल दिया। सभी पोस्टरों को गाड़ी में भरकर एनडीएमसी कर्मचारी ले जाते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed