दिल्ली की एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा मौत से एक महीने पहले से कितनी ज्यादा परेशान थीं और उनके दिमाग में किस-किस तरह के विचार चल रहे थे ये उनकी दोस्त के एक बयान से ही समझा जा सकता है। अनीसिया की दोस्त ने उनकी मानसिक स्थिति के बारे में कई बातें बताई हैं और जानकारी दी है कि अनीसिया एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही थी।
नाम न बताने की शर्त पर अनीसिया की एक दोस्त ने बताया है कि वो अपने पति से तलाक लेने और किसी अन्य घर में जाने के बारे में सोच रही थी। गौरतलब है कि एयर होस्टेस को एक महीने पहले ही ये बात पता चली थी कि उसका पति मयंक तलाकशुदा है। अनीसिया ने ये भी दावा किया कि वह आत्महत्या जैसा फैसला नहीं ले सकती क्योंकि वह अपनी शादी को खत्म करने की सोच रही थी। जिस दिन अनीसिया की मौत हुई उस दिन उसके पति ने मुझे दोपहर करीब 1:30 बजे कॉल किया था और वह डरा हुआ लग रहा था। जब मैंने उससे पूछा कि अनीसिया कैसी है तो वो बोला कि वह उसके साथ है और फोन को स्पीकर पर रख दिया।
3 of 9
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अनीसिया की सहेली ने आगे बताया कि जब उसके पति ने फोन स्पीकर पर रखा तो उसने दोनों को समझाया कि, 'अगर तुम दोनों अपनी शादी खत्म करने की सोच रहे हो तो पहले किसी विशेषज्ञ की राय लो क्योंकि हम तुम्हारे दोस्त हैं और हम तुम्हें सिर्फ सलाह दे सकते हैं।'
4 of 9
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
हालांकि दोपहर 3:56 बजे अनीसिया की दोस्त को व्हाट्सऐप पर उसका एक मैसेज मिला कि, 'मुझे कमरे में लॉक कर दिया गया है। कृपया मेरी मदद करो। पुलिस को बुलाओ। अभी मुझे अपना फोन मिला है।' अनीसिया के इस मैसेज पर उसकी दोस्त ने उसे बताया कि वह अभी नहीं आ सकती क्योंकि वह शहर से बाहर है। उसने कहा कि फिर भी अनीसिया मदद के लिए गुहार लगाती रही।
5 of 9
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अनीसिया की दोस्त ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि उसके इस मैसेज के बाद उसने एयर होस्टेस को फोन किया और कहा कि तुम घर छोड़ दो। और एक दोस्त के घर चली जाओ। तब उसने बताया कि वह मुझे उस पर ले आया है कि मैं जो कुछ हो गया है उसे ठीक नहीं कर सकती।