फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा मौत मामले में सामने आई नई रिपोर्ट, हुए सनसनीखेज खुलासे

Thu, 15 Nov 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Nov 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
delhi air hostess anissia batra death case new report says she was drunk when fall from terrace
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

दिल्ली की एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा मौत मामले में नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कुछ सनसनीखेज खुलासे हैं। इस खुलासे के बाद इस केस की जांच की दिशा में भी काफी बदलाव आ सकता है। अनीसिया जो जर्मन एयरलाइन्स लुफ्थांसा में एयर होस्टेस थीं उनकी मौत कथित रूप से 13 जुलाई को अपनी छत से गिरने की वजह से हुई। अनीसिया की हत्या के आरोप में उसका पति और सास-ससुर पुलिस हिरासत में हैं।

delhi air hostess anissia batra death case new report says she was drunk when fall from terrace
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार अनीसिया की मौत मामले में जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें लिखा है कि जब उसने अपने घर की छत से छलांग लगाई तो वह शराब के नशे में थी। वेबसाइट ने विसरा रिपोर्ट का हवाला दिया है। विसरा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मौत के वक्त अनीसिया के खून में शराब के नमूने पाए गए।

delhi air hostess anissia batra death case new report says she was drunk when fall from terrace
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

रीजनल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री जिसने अनीसिया के विसरा का अध्ययन किया है उसमें 298/100मिली. खून में शराब पाया। अनीसिया का पति मयंक जो गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था अनीसिया की मौत के कुछ ही दिन बाद दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi air hostess anissia batra death case new report says she was drunk when fall from terrace
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
बीते 1 नवंबर को पुलिस ने अनीसिया के सास-ससुर को भी हिरासत में ले लिया क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया। बता दें कि अनीसिया के पति मयंक सिंघवी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 19 सितंबर को एक रिपोर्ट अदालत में जमा की थी, जिसमें उसके घरेलू हिंसा में शामिल होने के इतिहास का उल्लेख किया था।
विज्ञापन
delhi air hostess anissia batra death case new report says she was drunk when fall from terrace
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
मीटू कैंपेन से भी हुआ केस में नया खुलासा
पूर्व मिस इंडिया व अभिनेत्री निहारिका सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हैशटैग मी-टू के जरिये आपबीती साझा की। इससे फ्लाइट अटेंडेंट अनीसिया बत्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अनीसिसा ने जुलाई में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पति मयंक सिंघवी को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। सिंघवी के कुछ परिजन भी गिरफ्तार हुए थे। अनीसा जर्मन एयरलाइंस में काम करती थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed