{"_id":"639b5e64b2227f120d1a0123","slug":"delhi-acid-attack-sachin-ordered-acid-two-days-in-advance-planing-of-attack-a-week-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Acid Attack: दो दिन पहले ही मंगाया था तेजाब, एक सप्ताह पहले बनाया था प्लान, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Acid Attack: दो दिन पहले ही मंगाया था तेजाब, एक सप्ताह पहले बनाया था प्लान, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Delhi Acid Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोहन गार्डन इलाके में किशोरी पर तेजाब से हमला करने के लिए मुख्य आरोपी सचिन ने दो दिन पहले ही तेजाब मंगवा लिया था। उसने एक सप्ताह पहले ही किशोरी पर हमला करने का फूल प्रूफ प्लान बना लिया था। इसके लिए वह एक सप्ताह से रेकी कर रहा था। यहां तक की पुलिस की पकड़ से बचने के लिए आरोपी ने घटना के समय एक दोस्त को अपने कपड़े पहनाकर और उसे अपना मोबाइल फोन देकर द्वारका भेज दिया था। ताकि शक होने पर वह पुलिस को अपनी लोकेशन द्वारका में दिखा सके।
2 of 5
इसी जगह छात्रा पर हुआ था हमला
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी सचिन ने बताया कि कई बार समझाने की कोशिश के बाद भी किशोरी कुछ भी समझने को तैयार नहीं थी। अंत में सबक सिखाने के इरादे से उसने पूरी साजिश रच डाली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन की रिमांड पर लिया है।
3 of 5
घटनास्थल पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत सचिन ने नौ दिसंबर को फ्लिपकार्ट पर 200 एमएल तेजाब की बुकिंग कराई थी। 12 तारीख को आरोपी के घर पर इसकी डिलिवरी हुई। उसने बताया कि उसने एक सप्ताह पहले वारदात अंजाम देने का पूरी योजना तैयार कर ली थी। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने अपने बचाव के तौर तरीके को भी दुरुस्त कर लिया था। ताकि जांच के दौरान शक होने पर खुद को बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटनास्थल दिखाता चश्मदीद
- फोटो : अमर उजाला
सचिन ने तीसरे आरोपी विरेंद्र को घटना वाले दिन सुबह साढ़े छह बजे अपना मोबाइल और स्कूटी देकर द्वारका भेज दिया। विरेंद्र ने अपने कपड़े के साथ साथ सचिन के कपड़े भी पहन लिए थे। उसने सचिन का हेलमेट पहन रखा था। सचिन ने विरेंद्र को मोबाइल फोन ऑन रखने के लिए कहा था ताकि उसका लोकेशन घटना से पहले व बाद में द्वारका इलाके में आए। योजना के तहत सचिन व हर्षित ने वारदात को अंजाम दिया। हर्षित बाइक चला रहा था और सचिन पिछली सीट पर बैठा था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
इसी मंजिल पर रहता है परिवार
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद किशोरी की बहन और परिवार के बयान के बाद पुलिस ने सचिन की तलाश शुरू की। सचिन का मोबाइल बंद था। कॉल डिटेल से पता चला कि घटना के पहले रात में सचिन सबसे अधिक हर्षित व विरेंद्र के संपर्क में था। हर्षित व विरेंद्र की तलाश शुरू हुई, लेकिन दोनों के मोबाइल बंद मिले। इसके बावजूद घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने हर्षित को दबोच लिया। उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके बाद सचिन को पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।