फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दानिश की हालत में सुधार, उससे मिलने अस्पताल पहुंचे ओवैसी

Sat, 03 Oct 2015 03:14 AM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन

दानिश की हालत में सुधार, उससे मिलने अस्पताल पहुंचे ओवैसी

Danish's condition improves, Owaisi meet him at the hospital

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आईसीयू में भर्ती दानिश की सेहत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की। ओवैसी दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल पहुंचे। वह करीब आधे घंटे तक वहां रुके। इस दौरान उन्होंने दानिश के परिजनों से भी बातचीत की और उनको अस्पताल में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं यह पूछा।

दानिश की हालत में सुधार, उससे मिलने अस्पताल पहुंचे ओवैसी

Danish's condition improves, Owaisi meet him at the hospital

साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने दानिश की हालत में सुधार बताया है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि यूपी सरकार इस मामले में इंसाफ कर सकेगी। केंद्र सरकार पर उन्होंने माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का यह लिटमस टेस्ट है। देखना है कि सरकार क्या कदम उठाती है।

दानिश की हालत में सुधार, उससे मिलने अस्पताल पहुंचे ओवैसी

Danish's condition improves, Owaisi meet him at the hospital

सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दानिश की हालत में मामूली सुधार है। वह अपने परिजनों को देखकर प्रतिक्रिया दे रहा है। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन अभी वह वेंटिलेटर पर ही है। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम दानिश के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों के मुताबिक, दिमाग से जमे खून के थक्के और टूटी हड्डी का ऑपरेशन हो चुका है। कोमा की स्थिति में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश की हालत में सुधार, उससे मिलने अस्पताल पहुंचे ओवैसी

Danish's condition improves, Owaisi meet him at the hospital

अभी और सर्जरी की जा सकती हैं। जब तक वह वेंटिलेटर से नहीं हटाया जाता, उसकी सेहत को खतरे से बाहर नहीं कहा जा सकता। हालांकि, शरीर में हरकत शुरू हो गई है। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने उससे मुलाकात की है, जिस पर उसने प्रतिक्रिया भी दी। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी बीबी जोशी ने बताया कि अस्पताल में मौजूद परिजनों को लगातार उसकी सेहत के बारे में जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन

दानिश की हालत में सुधार, उससे मिलने अस्पताल पहुंचे ओवैसी

Danish's condition improves, Owaisi meet him at the hospital

उसे स्वस्थ करके वेंटिलेटर से हटाना पहला लक्ष्य है। अस्पताल की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि दानिश यहां पूरी तरह सुरक्षित है। अगर परिवार को कोई चिंता है तो उसे किसी भी अस्पताल में ले जा सकते हैं। इधर, डीएम के अनुसार, उन्हें डॉक्टर ने बताया है कि घायल दानिश की हालत में पहले से सुधार है, लेकिन स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने ब्रेन प्लाटिंग का ऑपरेशन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed