फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में मिला अर्थी का सामान और कारतूस, खौफ में जी रहा परिवार

Sat, 09 Jan 2016 01:51 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन

घर में मिला अर्थी का सामान और कारतूस, खौफ में जी रहा परिवार

crooks left funeral stuff and bullet in businessman house

अशोकनगर बी-ब्लॉक में शुक्रवार सुबह लोहा कारोबारी मनीष गगनेजा के घर के लॉन में अर्थी का सामान, दो गोलियां (32 बोर) और एक कागज रखा मिला। कागज व दीवार पर एम लिखा है। इससे परिवार दहशत में है। पांच जनवरी को लोहा कारोबारी पर गोली चलाई गई थी। वह बाल-बाल बच गए थे, गोली उनकी कार की डिग्गी में लगी थी।

घर में मिला अर्थी का सामान और कारतूस, खौफ में जी रहा परिवार

crooks left funeral stuff and bullet in businessman house

इसके अलावा उनके परिवार पर भी पिछले महीने घर में घुसकर हमला किया गया था। सिहानी गेट कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। दो पुलिसकर्मियों को कारोबारी की सुरक्षा में तैनात किया गया है। हालांकि घर पर बृहस्पतिवार रात सिक्योरिटी गार्ड हरि तिवारी तैनात था। अंदेशा है कि ड्यूटी के वक्त गार्ड सो गया था, इस दौरान बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे, अर्थी का सामान(कफन, सामग्री आदि) और गोलियां रखकर चले गए।

घर में मिला अर्थी का सामान और कारतूस, खौफ में जी रहा परिवार

crooks left funeral stuff and bullet in businessman house

अशोक नगर में मनीष पत्नी गीता, ढाई साल की बेटी सनीक्षा, बडे़ भाई सुनील और पिता कृष्णलाल गगनेजा के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर की सुबह वह बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री पर गए थे। इस बीच तीन बदमाश घर आए। भाई को चाकू और पिता को गन प्वाइंट पर लेकर घर में बंधक बना लिया था। चिल्लाने पर बदमाशों ने सुनील के हाथ में चाकू मारे थे, फिर भी वह चुप न हुए तो बदमाश घर से भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मिला अर्थी का सामान और कारतूस, खौफ में जी रहा परिवार

crooks left funeral stuff and bullet in businessman house

सीओ द्वितीय विजय प्रताप यादव ने बताया कि हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मनीष को कई लोगों पर शक है। मनीष ने बताया कि उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उन्होंने दूसरी शादी की है। पहली पत्नी हिसार में रहती है। बिजनेस को लेकर एक-दो से उनकी पूर्व में कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन

घर में मिला अर्थी का सामान और कारतूस, खौफ में जी रहा परिवार

crooks left funeral stuff and bullet in businessman house

पांच जनवरी और 22 दिसंबर को हुई घटनाओं की कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर, रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed