इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के इनपुट पर सक्रिय हुई यूपी एटीएस ने रिमांड पर लिए चारों नक्सलियों से गहन पूछताछ की। इसमें नक्सलियों का आतंकवादी कनेक्शन सामने आया है।
2 of 10
noida naksali
- फोटो : राजन राय
टीएस के अधिकारी का दावा है कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर में पांव पसारने के बाद रुपयों के लिए दो बड़े आतंकवादी संगठनों को हथियार व विस्फोटक पदार्थ सप्लाई करने वाले थे, लेकिन उससे पूर्व नक्सलियों के मंसूबों पर एटीएस ने पानी फेर दिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।
3 of 10
noida naksali
- फोटो : राजन राय
यूपी एटीएस के डीएसपी डा. अनूप कुमार ने बताया कि नक्सलियों से पूछताछ के दौरान आतंकवादी कनेक्शन पाए गए हैं। अपहरण, लूट, उगाही, रंगदारी आदि के बाद जब इन नक्सलियों के पांव दिल्ली-एनसीआर में जम जाते तो वह यहां से आतंकवादी संगठनों को हथियार व विस्फोटक पदार्थ सप्लाई करके एवज में आतंकवादी संगठनों से मोटी रकम वसूले जाने की साजिश थी।
इन नक्सलियों के लिंक बिहार, यूपी के चंदौली व अन्य जिलों में हैं। इनकी इतनी मजबूत पकड़ है कि वहां से यह भारी खेप में हथियारों का सौदा करके आतंकवादी को आसानी से उपलब्ध करा देते।
5 of 10
noida naksali
- फोटो : राजन राय
यह भी पता चला है कि बिहार में सुनील रविदास की बहन की शादी हुई है। सुनील बिहार के सहरसा व अन्य स्थानों पर बहन से मिलने के बहाने जाता था। उसका धीरे-धीरे वहां के नक्सलियों से मेल मिलाप हुआ।