फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 करोड़ की मालकिन ने 9वीं पास से की दिल्ली में शादी, अब मौत बनी रहस्य

Wed, 06 Sep 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Sep 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
shubhangana raj death case: she married class 9 boy in delhi, all about her life and death
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया

करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन और जयपुर के जसोदा देवी कॉलेज एंड इंस्टीट्‌यूशन्स की चेयरपर्सन शुभांगना राज सावलानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत संदेह के कई सवालों में घिर गई है। इसके साथ ही शुभांगना के पति ने अपने और शुभांगना के रिश्ते की बारे में भी कई चौंकाने वाली बातें बताईं हैं।

shubhangana raj death case: she married class 9 boy in delhi, all about her life and death
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया

बता दें कि 26 अगस्त की सुबह शुभांगना की लाश जयपुर के सी—स्कीम ​में गोखले मार्ग स्थित आलीशान बंगले में कमरे पर फंदे पर लटकी हुई मिली थी। प्रारंभिक तौर पर शुभांगना का पति राजकुमार सावलानी और पुलिस इसे सुसाइड मान रहे थे। लेकिन राजस्थान के नामी दीपशिखा एजुकेशन ग्रुप के मालिक प्रेम सुराना ने उनकी युवा व्यवसायी बेटी शुभांगना की मौत पर सवाल खड़े कर हत्या करार दिया।

shubhangana raj death case: she married class 9 boy in delhi, all about her life and death
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया

इस मामले में पुलिस ने जब शुभांगना के पति से पूछताछ की तो उनके राज ने बताया कि ग्रेजुएट शुभांगना ने 9वीं पास राजकुमार से 1997 में दिल्ली जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दोनों के बीच पहली बार विवाद गोवा में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shubhangana raj death case: she married class 9 boy in delhi, all about her life and death
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया

गौरतलब है क‌ि इस संबंध में प्रेम सुराना ने जयपुर के अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इस डेथ मिस्ट्री में पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर सकती है कि कहीं शुभांगना के सोते वक्त गला दबाकर हत्या के बाद तो फंदे से नहीं लटकाया गया... फिलहाल प्रथमदृष्टया पुलिस मामले को सुसाइड मान रही है और शुभांगना के पिता की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है।

विज्ञापन
shubhangana raj death case: she married class 9 boy in delhi, all about her life and death
shubhangana raj - फोटो : अमर उजाला

अशोक नगर थाना प्रभारी का कहना है कि शुभांगना के पिता प्रेम सुराना ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। मौत को लेकर जो संदेह के सवाल खड़े हो रहे है उनमें परिजनों के मुताबिक शाम को आॅफिस से घर लौटने पर घर के नॉर्मल कपड़े पहन लेती थी। लेकिन जब शुभांगना की लाश फंदे पर लटकते हुए मिली तब उसने जींस—टॉप व ज्वैलरी पहन रखी थी। इसके अलावा शुभांगना के गले पर फंदे का निशान ‘ओ’ शेप में बना है जिससे गला घोंटने की आशंका बढ़ती है। क्योंकि एक्सपर्टस के मुताबिक फंदा लगाकर खुदकुशी में गले पर ‘वी’ शेप का निशान बनता है, यानी आगे की ओर नीचे और गर्दन से ऊंचाई की ओर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed