फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा हत्याकांड: विधायक अमनमणि की कार कई बार पलटी तो क्यों छत पर नहीं आया कोई स्क्रैच

Mon, 04 Sep 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 04 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
sara singh murder case, her brother tells court that mla amanmani car had no scratch after accident
sara singh - फोटो : अमर उजाला

सारा सिंह हत्याकांड मामले में शुक्रवार को उसके भाई हर्ष सिंह की गवाही हुई। गवाही में हर्ष ने अदालत को बताया कि हादसे में सारा की मौत की सूचना पर जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो अमनमणि त्रिपाठी की कार की छत पर स्क्रैच नहीं देखे, जबकि बताया गया था कि हादसे में कार कई बार पलटी थी।

sara singh murder case, her brother tells court that mla amanmani car had no scratch after accident
sara singh

हर्ष सिंह के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि शुक्रवार को सीबीआई विशेष अदालत में नौतंवा सीट से निर्दलीय विधायक व आरोपी अमनमणि त्रिपाठी पेश हुआ। करीब तीन घंटे तक चली सुनवाई में हर्ष की गवाही हुई।

sara singh murder case, her brother tells court that mla amanmani car had no scratch after accident
sara singh - फोटो : सोशल मीड‌िया

उसने अदालत को बताया कि सारा का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम लखनऊ को मौत की वजह हत्या बताई गई थी, लेकिन अमनमणि त्रिपाठी ने मौत की वजह एक्सीडेंट बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara singh murder case, her brother tells court that mla amanmani car had no scratch after accident
sara singh - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद उसकी मां सीमा सिंह सदमे में चली गई थी, उनका घर पर ही उपचार कराया गया। बहन सारा की मौत के बाद घटनास्थल पर गया था, लेकिन वहां फॉरेंसिक जांच के डर से कार को हटा दिया गया था और पास ही मौजूद एक ढाबे पर कार की पार्किंग की गई थी।

विज्ञापन
sara singh murder case, her brother tells court that mla amanmani car had no scratch after accident
sara singh - फोटो : अमर उजाला

कार को देखा पर उसकी छत पर कोई स्क्रैच नहीं आया था। जबकि अमनमणि ने अपने बयान में कहा था कि उसकी कार हादसे के दौरान तीन से चार बार पलटी थी और सारा कार की खिड़की से बाहर गिर गई थी।
यह भी पढ़ें- हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली इस लड़की का पति ने किया वो हाल कि पुलिस के भी छूट गए पसीने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed