इफको चौक के पास गुड़गांव-महरौली रोड पर शुक्रवार रात नशे में धुत्त युवकों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से युवक उलझने लगे।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को कंट्रोल रूम में फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा। इसके बाद सेक्टर-18 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार डीसीपी के सामने पेश किया, जहां उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
आरोप है कि युवकों ने पुलिस की वर्दी भी फाड़ने की कोशिश की। एमजी रोड पर काफी संख्या में मॉल व पब हैं, जहां हमेशा भीड़ रहती है।
शुक्रवार रात कुछ युवक पब से बाहर आए। उनमें से एक युवक हाथ में शराब की बोतल लेकर सड़क पर जाने वालों को अनाप-शनाप बोल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें घर जाने की सलाह दी तो नशे में धुत्त युवक पुलिस से ही उलझ गए।
हालात बेकाबू होता देख पुलिसकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद और पुलिसकर्मी पीसीआर के साथ पहुंचे।