चोक नाली को साफ करने की लड़ाई में की युवक की पिटाई, बचाने गया बड़ा भाई तो कर दी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात बढ़ने पर आसिफ खान के परिवार के महिला पुरुष सदस्य बाहर आ गए और सरताज को पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर सरताज का विकलांग भाई आसिफ सैफी बीच बचाव करने आया। आरोपियों ने सरताज को छोड़ आसिफ को पकड़ लिया। आरोप है कि आसिफ खान उर्फ सीटू ने आसिफ सैफी के सीने में सुआ घोंप दिया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मारपीट में आरोपी पक्ष के एक दो लोगों को भी हल्की चोट आई है। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी पक्ष फरार है। मृतक के रिश्तेदार संजय सैफी का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची जिससे आरोपियों को फरार होने का मौका मिल गया।
...तो नहीं होती घटना
इससे गुस्साए लोगों ने बड़खल चौक पर नारेबाजी भी की लेकिन इलाके के लोगों ने समझा बुझा कर उन्हें शांत करा दिया। मृतक के भाई चमन ने सूरजकुंड थाने में आसिफ खान उर्फ सीटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। एसएचओ सूरजकुंड इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हेें गिरफ्तार किया जाएगा। आसिफ की हत्या से गुस्साए बड़खल के लोग घटना के लिए नगर निगम को दोषी करार देते हैं। लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम ने बारिश के पानी की निकासी का इंतजाम किया होता तो यह घटना ही नहीं होती।
लोगों के मुताबिक बरसात होने पर इलाके में जलभराव की स्थिति बन जाती है। अरावली की पहाड़ियों से नीचे उतरने वाले पानी से हालात और खराब हो जाते हैं। ऐसे में चोक नालियों की वजह से स्थिति बदतर है। लोगों का कहना है कि जल निकासी के छोटे मोटे विवाद यहां होते ही रहते हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम को समय रहते इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
संजय सैफी ने बताया कि मेवात के आली गांव में रहने वाले अख्तर हुसैन खान के परिवार वाले महमूद सैफी के परिवार से रंजिश रखते हैं। बताया कि कुछ समय पहले एक शादी को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ था, तब से अख्तर हुसैन के परिवार वाले लड़ाई का बहाना तलाशते रहते हैं। बताया कि आसिफ सैफी बढ़ईगीरी का काम करता था। पांच छह साल पहले ऊंचाई से गिरने की वजह से उसका एक पैर टूट गया था।